फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लीजिए: घर की पानी की टंकी आखिरी बार कब साफ कराई थी? गंदे पानी से बचने के लिए जानें ये 4 जरूरी बातें

Sun, 25 Oct 2026 06:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 25 Oct 2026 06:06 PM IST
सार
Register For Event

  • Clean Your Home Water Tank: घर की पानी की टंकी में जमा गंदगी आपको दिक्कत दे सकती है
  • इसलिए टंकी की समय-समय पर सफाई करना और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है

विज्ञापन
When Should You Clean Your Home Water Tank? Know the Essential Tips
पानी की टंकी की सफाई कितने समय में करनी चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

Water Tank Cleaning Tips In Hindi: घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला पानी कितना साफ है, इस पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता। पीने, खाना बनाने, नहाने और बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी अधिकतर घरों में छत या जमीन पर रखी टंकी से आता है। ऐसे में हम ये भूल जाते हैं कि टंकी लंबे समय तक साफ न हो, तो उसके अंदर धूल, मिट्टी, गंदगी आदि जमा हो सकती है।



इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि पानी की टंकी की समय-समय पर सफाई की जाए। चलिए जानते हैं आप किन बातों का ध्यान रख सकते हैं जिससे आपकी पानी की टंकी साफ रहे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
When Should You Clean Your Home Water Tank? Know the Essential Tips
पानी की टंकी की सफाई कितने समय में करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

कितने समय में साफ करनी चाहिए पानी की टंकी?

  • घरेलू पानी की टंकी की सफाई लगभग हर 3-6 महीने में कर लेनी चाहिए
  • हालांकि, अगर आपकी टंकी जल्दी गंदी हो जाती है तो आप इसे पहले भी साफ कर सकते हैं
  • इसके लिए कुछ-कुछ दिनों में टंकी को चेक कर सकते हैं
  • अगर पानी में बदबू आ रही है, मिट्टी जम रही है या कीड़े हो गए हैं आदि, तो पानी का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें और टंकी तुरंत साफ करवाएं
When Should You Clean Your Home Water Tank? Know the Essential Tips
पानी की टंकी की सफाई कितने समय में करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

टंकी साफ करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

नंबर 1

  • टंकी की सफाई शुरू करने से पहले पानी की सप्लाई बंद करें और टंकी को सुरक्षित तरीके से खाली कराएं  
  • इसके बाद टंकी के अंदर की दीवारों और तले पर जमा गंदगी को हटाया जाना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
When Should You Clean Your Home Water Tank? Know the Essential Tips
पानी की टंकी की सफाई कितने समय में करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • टंकी सफाई के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • टंकी को धोने के बाद जरूरत के अनुसार उपयुक्त तरीके से कीटाणुरहित करना भी जरूरी है
  • ध्यान रखें कि ब्लीच, एसिड या किसी अन्य सफाई केमिकल का इस्तेमाल अपने मन से या अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से बचें
विज्ञापन
When Should You Clean Your Home Water Tank? Know the Essential Tips
पानी की टंकी की सफाई कितने समय में करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • अगर टंकी बड़ी, गहरी या संकरी है, तो उसके अंदर खुद उतरकर सफाई करने से बचें
  • बंद जगह में ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैसों का खतरा हो सकता है
  • ऐसे में आप टंकी साफ करने वाले लोगों से संपर्क कर उनसे टंकी साफ करवा सकते हैं, क्योंकि वे लोग प्रशिक्षित होते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed