फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: गमले की मिट्टी पर दिख रही है सफेद परत? इसे फफूंदी समझने की न करें गलती

Mon, 05 Oct 2026 04:24 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 Oct 2026 04:24 PM IST
सार
Register For Event

White Layer on Plant Soil: अगर गमले की मिट्टी के ऊपर सफेद परत दिखाई दे रही है तो हर बार इसे फफूंदी समझना सही नहीं है। कई बार यह मिट्टी में मौजूद नमक और दूसरे खनिजों के जमा होने की वजह से भी दिखाई देती है। ऐसे में पौधे को बचाने के लिए पहले इसकी वजह समझना जरूरी है।
 

विज्ञापन
White Layer on Plant Soil: Is It Really Mold Know the Actual Reason
पौधे की मिट्टी पर सफेद-सफेद क्या जम गया? - फोटो : एआई

घर में लगे पौधे सिर्फ घर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते, बल्कि इन्हें देखकर मन भी खुश रहता है। लेकिन कई बार पौधों की देखभाल करते समय गमले की मिट्टी के ऊपर सफेद रंग की परत दिखाई देने लगती है। इसे देखकर बहुत से लोगों को लगता है कि मिट्टी में फफूंदी लग गई है। हालांकि, हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है। कई मामलों में मिट्टी के ऊपर दिखाई देने वाली सफेद परत पानी में मौजूद नमक और दूसरे खनिजों के जमा होने की वजह से बनती है। खासकर जब पौधे को बार-बार पानी दिया जाता है तो पानी सूखने के बाद ये चीजें मिट्टी की सतह पर जमा हो सकती हैं। देखने में यह परत सफेद और पाउडर जैसी लग सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

White Layer on Plant Soil: Is It Really Mold Know the Actual Reason
पौधे की मिट्टी पर सफेद-सफेद क्या जम गया? - फोटो : AI

 पहले परत को ध्यान से देखें
मिट्टी पर सफेद परत दिखाई देने पर सबसे पहले यह देखें कि वह कैसी है। अगर यह सूखी, सख्त या पपड़ी जैसी दिखाई दे रही है और मिट्टी की सतह पर ही जमा है तो यह खनिज या नमक की परत हो सकती है। 

White Layer on Plant Soil: Is It Really Mold Know the Actual Reason
पौधे की मिट्टी पर सफेद-सफेद क्या जम गया? - फोटो : Adobe Stock

तुरंत किसी नतीजे पर न पहुंचे
वहीं अगर सफेद चीज रूई जैसी, जालीनुमा या मुलायम दिखाई दे रही है तो फफूंदी होने की संभावना हो सकती है। फफूंदी की स्थिति में मिट्टी बहुत ज्यादा गीली रहने या हवा का सही तरीके से आना-जाना न होने जैसी वजहें भी हो सकती हैं। इसलिए सिर्फ सफेद रंग देखकर तुरंत किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
White Layer on Plant Soil: Is It Really Mold Know the Actual Reason
पौधे की मिट्टी पर सफेद-सफेद क्या जम गया? - फोटो : Adobe Stock

ज्यादा पानी देना भी पड़ सकता है भारी
पौधों को जरूरत से ज्यादा पानी देना उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता। लगातार गीली मिट्टी रहने से जड़ों को नुकसान हो सकता है और फफूंदी जैसी समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए हर बार तय समय पर पानी देने के बजाय मिट्टी की नमी देखकर पानी देना बेहतर रहता है। अगर मिट्टी की ऊपरी सतह पर खनिजों की सफेद परत जम गई है तो ऊपर की परत को सावधानी से हटाया जा सकता है और आगे पानी देने के तरीके पर ध्यान दिया जा सकता है। गमले में पानी निकलने के लिए नीचे सही छेद होना भी जरूरी है।

विज्ञापन
White Layer on Plant Soil: Is It Really Mold Know the Actual Reason
पौधे की मिट्टी पर सफेद-सफेद क्या जम गया? - फोटो : free pik

पौधे की हालत पर भी दें ध्यान
सिर्फ मिट्टी को देखकर ही फैसला न करें। पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, मुरझा रही हैं या उसकी बढ़त रुक गई है तो देखभाल के तरीके पर भी ध्यान देना चाहिए। मिट्टी की सफेद परत बार-बार बन रही है तो पानी और मिट्टी की क्वालिटी की जांच करना फायदेमंद हो सकता है। इसलिए अगली बार गमले की मिट्टी पर सफेद परत दिखे तो तुरंत उसे फफूंदी न मानें। पहले परत का रूप और पौधे की हालत देखें। कारण समझने के बाद ही पौधे के लिए कोई कदम उठाना बेहतर है।

मिक्सर चलाते समय अचानक आने लगे जलने की गंध? तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

जरूरत की खबर: हर महीने बिल की तारीख याद रखने की जरूरत नहीं, ये सिस्टम बना लेगा आपका काम आसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed