आपको भले ही लगे कि बेड के नीचे हवा नहीं पहुंचती, लेकिन ऐसा नहीं है। कमरे में पंखा चलने, दरवाजा खोलने-बंद करने और लोगों के चलने से हवा लगातार घूमती रहती है। इसके साथ बहुत छोटे धूल के कण भी इधर-उधर जाते हैं। बेड के नीचे की जगह शांत होती है, इसलिए वहां पहुंची धूल आसानी से बाहर नहीं निकलती। धीरे-धीरे यही धूल एक जगह जमा होने लगती है। तो आइए जानते हैं कि धूल को कैसे बाहर निकाला जाए।
बेड के नीचे कोई जाता ही नहीं, फिर इतनी धूल आती कहां से है? वजह जानकर चौंक जाएंगे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:51 PM IST
Dust Accumulate: बेड के नीचे धूल जमा होने के लिए वहां किसी के जाने की जरूरत नहीं होती। कमरे में घूमती धूल, कपड़ों और बिस्तर से निकलने वाले छोटे रेशे, बाहर से आने वाली मिट्टी और हवा का बहाव इसे बेड के नीचे पहुंचा देता है। यही वजह है कि सफाई के कुछ दिन बाद ही वहां फिर धूल की मोटी परत दिखाई देने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन