धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पवित्र मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। नदी का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंचने से प्रशासन सतर्क हो गया है। जलस्तर में हो रही इस लगातार वृद्धि के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है और घाटों से लेकर शहर के प्रमुख इलाकों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा: घाटों पर कड़ी सुरक्षा, शहर के कई इलाकों में जलभराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:51 PM IST
Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात की चिंता बढ़ गई है। घाटों के आसपास कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि शहर के कुछ मोहल्लों में भी पानी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन