{"_id":"6a8684e692cfe53e45062c91","slug":"mother-murder-for-lover-in-meerut-daughter-slit-her-throat-as-she-dozed-off-in-car-stuffed-the-body-in-a-sack-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के लिए मां का कत्ल: कार में झपकी लगते ही बेटी ने काटा, युवक संग लाश बोरी में भर यहां फेंकी; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के लिए मां का कत्ल: कार में झपकी लगते ही बेटी ने काटा, युवक संग लाश बोरी में भर यहां फेंकी; पूरी कहानी
Thu, 20 Aug 2026 10:36 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:36 AM IST
मेरठ के कंकरखेड़ा से कार में ले जाकर बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर दोनों ने महिला की हत्या की। इसके बाद शव रुड़की में गंगनहर किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने मामला का खुलासा करने के लिए 200 सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद संदिग्ध कार दिखने पर आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंकरखेड़ा के नटेशपुरम में रहने वाली कविता (40) की कार में ले जाकर बेटी उन्नति ने अपने प्रेमी दुल्हेड़ा गांव के आकाश चौहान के साथ मिलकर हत्या कर दी। दोनों ने चाकू से गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया और शव हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर के किनारे फेंक दिया था। बुधवार रात मंगलौर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया।
हरिद्वार के एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि 18 अगस्त को पुलिस को गंगनहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला के गले पर चाकू से वार के गहरे निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान का प्रयास किया जाने लगा। आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रसारित की गई।

यहीं मिला था महिला का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई। वह कंकरखेड़ा के नटेशपुरम निवासी अरविंद की पत्नी थीं। अरविंद और कविता दोनों मूलरूप से ओली माजरा गांव बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। बेटी ने पिता को बताया मां को मनोनाधाम दर्शन कराने ले जा रही है।
मंगलौर कोतवाली पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कविता के पति अरविंद ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी उन्नति और आकाश चौहान के बीच प्रेम-प्रसंग था। कविता इसका विरोध करती थी। 17 अगस्त की सुबह अरविंद ड्यूटी पर जा रहे थे। उस समय कविता घर पर नहीं थीं। इसके चलते अरविंद ने बेटी को कॉल कर पूछताछ की। इस पर उन्नति ने पिता को बताया कि वह अपनी मां को बरेली स्थित मनोनाधाम दर्शन के लिए ले जा रही है।
उत्तराखंड पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी आकाश चौहान
- फोटो : पुलिस
जांच के लिए पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा आई मंगलौर पुलिस
वारदात की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को मंगलौर पुलिस कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को लक्सर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार और चाकू बरामद कर लिया है।

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
200 सीसीटीवी खंगाले, संदिग्ध कार दिखने पर पकड़े गए
एसपी देहात ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखाई दी। इस कार को तलाशती हुई पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। इस मामले में अरविंद ने मंगलौर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसपी देहात ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखाई दी। इस कार को तलाशती हुई पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। इस मामले में अरविंद ने मंगलौर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
यहीं मिला था महिला का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि इस मामले में मंगलौर पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं, महिला का शव बरामद हुआ था और प्राथमिकी भी वहीं दर्ज की गई है। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि इस मामले में उन्हें अरविंद की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली थी।
मंगलौर कोतवाली में कविता हत्याकांड का खुलासा करते एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल
- फोटो : पुलिस
कार में मां को झपकी लगते ही बेटी ने काटा गला
आरोपी आकाश चौहान ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय वह कार चला रहा था। उसकी प्रेमिका उन्नति पीछे की सीट पर मां के साथ बैठी थी। रास्ते में कविता को नींद की झपकी लग गई। इसी दौरान बगल में बैठी बेटी उन्नति ने चाकू से मां का गला रेत दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आकाश ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया।

आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मिलकर कविता की हत्या की और शव को बोरी में रखकर कार की डिग्गी में डाल दिया। इसके बाद आरोपी शव को लेकर मंगलौर पुल के पास पहुंचे। सुनसान स्थान देखकर दोनों ने महिला के शव को नहर में फेंक दिया और भाग गए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी 12वीं पास हैं।
दो दिन पूर्व दिल्ली से आया था आकाश
रुड़की के मंगलौर में महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी उन्नति और उसका प्रेमी आकाश चौहान दिल्ली में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। कुछ दिन पूर्व युवक ने युवती के घर जाकर शादी करने की बात कही थी लेकिन महिला शादी के पक्ष में नहीं थी।

उसने शादी के लिए मना कर दिया था। इसके बाद युवक चला गया था। आकाश वारदात से दो दिन पहले दिल्ली से अपने गांव आया था। इसके बाद वह अपने दोस्त की कार लेकर परिजनों से यह कहकर गया था कि वह जल्दी लौट आएगा। इसके बाद उसने उन्नति के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।