फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   6 students injured in a scuffle at Jalandhar CT Institute

जालंधर सीटी इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र: हॉस्टल में की तोड़फोड़, खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद; 6 घायल

Thu, 20 Aug 2026 11:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 11:20 PM IST
सार
Register For Event

 कुछ छात्रों के खाने में टैबलेट जैसी चीज और रैपर मिलने के बाद विवाद शुरू हुआ जिसके बाद इंस्टीट्यूट में जमकर हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
6 students injured in a scuffle at Jalandhar CT Institute
आपस में भिड़े छात्र - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सीटी इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में छात्रों के बीच कैंटीन के खाने को लेकर विवाद के बाद झड़प हो गई। हंगामे के दौरान हॉस्टल में तोड़फोड़ हुई और कई खिड़कियों के कांच टूट गए। सामने आए वीडियो में कैंपस में अफरा-तफरी और कुछ छात्रों के हाथों में बैट व रॉड दिखाई दे रही हैं। हालांकि, थाना-5 के प्रभारी यादविंदर सिंह ने डंडे, बैट या तेजधार हथियार चलने से इनकार किया है।

विज्ञापन




 खाने में टैबलेट मिलने से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, कुछ छात्रों के खाने में टैबलेट जैसी चीज और रैपर मिलने के बाद विवाद शुरू हुआ। खुद को बिहार का बताने वाले छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन और कैंटीन संचालक से की थी और दो दिन से बेहतर खाना देने की मांग कर रहे थे। छात्रों ने कश्मीरी छात्रों पर मारपीट शुरू करने का आरोप भी लगाया है। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक झड़प में करीब 6 छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है। इनमें अधिकांश की उम्र 16-17 साल बताई जा रही है। वीडियो में एक छात्र सिर पर कपड़ा बांधे नजर आया, जबकि दूसरे ने पांव में चोट लगने का दावा किया। एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा ने मामले की जांच की बात कही है।

हिंदू नेताओं को गेट पर रोका
देर शाम बजरंग दल और कुछ हिंदू नेता इंस्टीट्यूट पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। सामने आए वीडियो में पुलिस उन्हें अंदर जाने से रोकती दिखी। वहीं, कुछ छात्रों ने अंदर बाउंसरों द्वारा उन्हें बाहर न आने देने का दावा किया। 

पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा विवाद को धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई, लेकिन स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। पंजाब बंद के चलते शुक्रवार को इंस्टीट्यूट बंद रखने की जानकारी प्रबंधन ने दी है। जरूरी काम के लिए केवल ड्यूटी पर तैनात स्टाफ मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed