{"_id":"6a87a5daf5171b273706731a","slug":"amritsar-kartarpur-sahib-corridor-to-remain-closed-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: करतारपुर साहिब कॉरिडोर रहेगा बंद, सुरक्षा कारणों से केंद्र सरकार का फैसला; एसजीपीसी की मांग नामंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: करतारपुर साहिब कॉरिडोर रहेगा बंद, सुरक्षा कारणों से केंद्र सरकार का फैसला; एसजीपीसी की मांग नामंजूर
Fri, 21 Aug 2026 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:42 AM IST
मंत्रालय ने मौजूदा परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि इसे खोलने का फैसला अभी नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
करतारपुर साहिब
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिलहाल बंद रहेगा। मंत्रालय ने मौजूदा परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि इसे खोलने का फैसला अभी नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
हाल में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी कॉरिडोर खोलने की मांग की थी। श्री दरबार साहिब, करतारपुर साहिब के वीजा मुक्त दर्शन के लिए नौ नवंबर 2019 को कॉरिडोर खोला गया था। सिख समुदाय इसे बिछड़े गुरुधाम के खुले दर्शन-दीदार की अरदास पूरी होने और भारत-पाकिस्तान के बीच अमन के पुल के रूप में देखता रहा है। इसके जरिए श्रद्धालु बिना वीजा पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे के दर्शन कर सकते थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सात मई 2025 को कॉरिडोर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन