{"_id":"6a8d245817f07a1be10c21d4","slug":"amritsar-police-three-accused-arrested-with-heroin-weapons-motorcycle-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस को सफलता: पाकिस्तान तस्करों से हेरोइन मंगवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार-बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस को सफलता: पाकिस्तान तस्करों से हेरोइन मंगवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार-बाइक बरामद
Tue, 25 Aug 2026 10:43 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:43 AM IST
आरोपी पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के संपर्क में हैं। सीमा पार बैठे तस्कर ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भारतीय सीमा में भेजते थे, जिसे आरोपी रिसीव करने के बाद आगे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दस किलो हेरोइन, पिस्तौल और तीन कारतूस समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सजन अरोड़ा निवासी लोपोके तथा विजयपाल सिंह और जशनप्रीत सिंह दोनों निवासी सराय अमानत खां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार थाना लोपोके को सूचना मिली थी कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के संपर्क में हैं। सीमा पार बैठे तस्कर ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भारतीय सीमा में भेजते थे, जिसे आरोपी रिसीव करने के बाद आगे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की खेप लेकर आगे सप्लाई के लिए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने वह बाइक भी कब्जे में ली है, जिस पर सवार होकर आरोपी हेरोइन की सप्लाई के लिए जा रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और हेरोइन की खेप के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन