{"_id":"6a96594bb19f14d0a1038c36","slug":"bsf-police-operation-in-amritsar-narcotics-counterfeit-currency-seized-one-smuggler-arrested-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बीएसएफ-पुलिस का एक्शन: एक किलो नशा, 1.98 लाख की जाली करंसी बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बीएसएफ-पुलिस का एक्शन: एक किलो नशा, 1.98 लाख की जाली करंसी बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार
Tue, 01 Sep 2026 10:19 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:19 AM IST
पुलिस कार्रवाइयों में कुल 1 किलो 54 ग्राम नशीला पदार्थ और करीब 1.98 लाख रुपये की जाली भारतीय करंसी बरामद हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में नशे के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई के दौरान बीएसएफ और पुलिस ने आईसीई, अफीम और हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इन कार्रवाइयों में कुल 1 किलो 54 ग्राम नशीला पदार्थ और करीब 1.98 लाख रुपये की जाली भारतीय करंसी बरामद हुई है। पहली कार्रवाई में बीएसएफ की 181 बटालियन के जवानों ने बीओपी काहनगढ़ इलाके में तलाशी के दौरान एक पैकेट बरामद किया।
जांच में इसमें 577 ग्राम आईसीई (क्रिस्टल मेथ) मिली। कंपनी कमांडर राकेश नेगी की शिकायत पर घरिंडा पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी क्षेत्र में बीएसएफ ने एक अन्य कार्रवाई के दौरान बीओपी दाउके के पास से 1.98 लाख रुपये की जाली भारतीय करंसी बरामद की।
विज्ञापन
कंपनी कमांडर रमेश चंद्र शाह की शिकायत पर घरिंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जाली करंसी सीमा पार से किस नेटवर्क के जरिये पहुंचाई गई। इसके अलावा भिंडीसैदा थाना क्षेत्र में बीएसएफ की 45 बटालियन ने गांव बुर्ज के बाहर एक संदिग्ध लावारिस पैकेट बरामद किया। तलाशी लेने पर उसमें से 766 ग्राम अफीम मिली।
कंपनी कमांडर विकास शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, लोपोके पुलिस ने लिंक रोड हेतमपुरा के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। आरोपी की पहचान गुरमेज सिंह निवासी लोदी गुज्जर के रूप में हुई। उसके कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन और 1,200 रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।