फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   CM Bhagwant Mann Sri Akal Takht seeks explanation from two SGPC members bars from attending meetings

सीएम मान से मुलाकात: श्री अकाल तख्त ने दो एसजीपीसी सदस्यों से मांगा स्पष्टीकरण, बैठकों में शामिल होने पर रोक

Wed, 30 Sep 2026 12:49 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Wed, 30 Sep 2026 12:49 PM IST
सार
Register For Event

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जून को ‘गुरु दोखी’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ घोषित किया जा चुका है। ऐसे में एसजीपीसी सदस्य मिट्ठू सिंह कानेके और जसवंत सिंह पुड़ैण की सीएम से मुलाकात पर श्री अकाल तख्त ने सख्त रूख अपनाया है। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann Sri Akal Takht seeks explanation from two SGPC members bars from attending meetings
जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करने वाले एसजीपीसी के दो सदस्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के आदेश के अनुसार एसजीपीसी सदस्य मिट्ठू सिंह कानेके और जसवंत सिंह पुड़ैण को 10 दिन के भीतर निजी तौर पर पेश होकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों एसजीपीसी सदस्य बीते दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले थे। यह मुलाकात उस समय हुई, जब श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जून को ‘गुरु दोखी’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ घोषित किया जा चुका है। उस आदेश में संगत को मुख्यमंत्री से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। 
विज्ञापन


एसजीपीसी बैठकों में शामिल होने पर रोक
श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी निर्देश के तहत दोनों सदस्यों पर एसजीपीसी की बैठकों में हिस्सा लेने की पाबंदी भी लगाई गई है। साथ ही उन्हें निर्धारित समय के भीतर व्यक्तिगत रूप से पेश होकर यह स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात किन परिस्थितियों में और किस उद्देश्य से की। मामले को लेकर अब दोनों सदस्यों के स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed