{"_id":"6aaa25f0f10a9116cc0b309e","slug":"man-shot-dead-in-amritsar-one-injured-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में थाने के पास फायरिंग: पत्नी भगाने की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, घायल दोस्त अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में थाने के पास फायरिंग: पत्नी भगाने की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, घायल दोस्त अस्पताल में भर्ती
Wed, 16 Sep 2026 10:45 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:45 AM IST
आरोपी की जसपाल सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी। जसपाल की ओर से आरोपी की पत्नी को भगाया गया था। इसी कारण उसने हमला किया।
विज्ञापन
मृतक जसपाल
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु के गांव नवां पिंड में मंगलवार देर रात दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में जसपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात थाने से 300 मीटर की दूरी पर हुई।
जानकारी के अनुसार, जसपाल सिंह आरोपी युवक की पत्नी को प्रेम संबंध के चलते भगा कर ले आया था। मंगलवार देर रात दोनों युवक अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक पर आया और दोनों युवकों को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।
गोलियां लगने से जसपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। इसके साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा है कि आरोपी वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए।
थाना प्रभारी हरपाल सिंह का कहना है कि आरोपी की जसपाल सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी। जसपाल की ओर से आरोपी की पत्नी को भगाया गया था। इसी कारण उसने हमला किया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।