फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SIT summons Bikram Majithia former dsp jagdish Bhola October 5 ₹6,000 crore drug case

6000 करोड़ का ड्रग्स मामला: मजीठिया और भोला को एसआईटी का समन, पांच अक्तूबर को आमने-सामने पूछताछ की संभावना

Thu, 01 Oct 2026 08:17 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Thu, 01 Oct 2026 08:17 AM IST
सार
Register For Event

जगदीश सिंह भोला का नाम ड्रग्स मामले से पहले से जुड़ा है। मजीठिया के खिलाफ दिसंबर 2021 में पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसमें धारा 25, 27-ए और 29 लगाई गई थीं। पुलिस ने 2018 की एसटीएफ रिपोर्ट को एफआईआर का आधार बताया था।

विज्ञापन
SIT summons Bikram Majithia former dsp jagdish Bhola October 5 ₹6,000 crore drug case
बिक्रम मजीठिया और जगदीश भोला - फोटो : फाइल

विस्तार

करीब छह हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला को समन जारी किया है। 
विज्ञापन


दोनों को पांच अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा गया है। एक ही दिन बुलाए जाने के कारण आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की संभावना है।

जगदीश सिंह भोला का नाम ड्रग्स मामले से पहले से जुड़ा है। मजीठिया के खिलाफ दिसंबर 2021 में पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसमें धारा 25, 27-ए और 29 लगाई गई थीं। पुलिस ने 2018 की एसटीएफ रिपोर्ट को एफआईआर का आधार बताया था। एफआईआर में 2004 से 2014 के बीच की गतिविधियों का उल्लेख था। पंजाब सरकार ने अदालत में कहा था कि बयानों और अन्य सामग्री के आधार पर मजीठिया की भूमिका की जांच हो रही है। मजीठिया को अगस्त 2022 में इस मामले में जमानत मिली थी।
विज्ञापन


अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अरशदीप सिंह कलेर ने समन को समन पॉलिटिक्स बताया। उन्होंने पंजाब सरकार पर विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा करने का आरोप लगाया। कलेर ने कहा कि मामले की अदालतों में पहले ही जांच हो चुकी है। पार्टी समन की कानूनी स्थिति की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed