फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two smuggling networks busted in Amritsar four arrested M16 rifle pistols cartridges recovered

अमृतसर में दो तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़: चार गिरफ्तार, एम16 राइफल समेत पिस्तौल और कारतूस बरामद

Sat, 10 Oct 2026 01:43 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 10 Oct 2026 01:43 PM IST
सार
Register For Event

आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े हैं और अवैध हथियार हासिल करने में शामिल रहे हैं। अमृतसर के घरिंडा और लोपोके पुलिस स्टेशनों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

विज्ञापन
Two smuggling networks busted in Amritsar four arrested M16 rifle pistols cartridges recovered
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो अफीम, एक अत्याधुनिक एम-16 राइफल, नौ अवैध पिस्तौल और 25 कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अवैध हथियारों की खरीद और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि  यह कार्रवाई अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो अलग-अलग नेटवर्क के खिलाफ की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हथियारों में एक एम-16 राइफल और नौ पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा, 25 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश है कि  आरोपियों ने हथियार कहां से हासिल किए थे और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियारों की सप्लाई किन लोगों को की जानी थी। इसके अलावा हथियारों के साथ 15 किलो अफीम बरामद होने के बाद पुलिस नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed