फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accident in Begowal Speeding tempo runs over three women out for walk one dead.

बेगोवाल में हादसा: सैर पर निकलीं तीन महिलाओं को तेज रफ्तार टेंपो ने कुचला, एक की मौत

Mon, 31 Aug 2026 12:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: Nivedita Updated Mon, 31 Aug 2026 12:09 PM IST
सार
Register For Event

गांव भदास निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं भुलत्थ की तरफ सैर के लिए गई थीं। भुलत्थ की तरफ से बेगोवाल जा रहे तेज रफ्तार डीसीएम टेंपो ने महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।
 

विज्ञापन
Accident in Begowal Speeding tempo runs over three women out for walk one dead.
बेगोवाल में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

बेगोवाल के गांव भदास में सोमवार सुबह सैर के लिए निकली तीन महिलाओं को तेज रफ्तार डीसीएम टेंपो ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव भदास निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं भुलत्थ की तरफ सैर के लिए गई थीं। सैर करने के बाद महिलाएं वापस गांव की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान भुलत्थ की तरफ से बेगोवाल जा रहे तेज रफ्तार डीसीएम टेंपो (एचआर-68बी-5468) ने महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में माता सत्या कौर पत्नी काला सिंह निवासी भदास गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं बलजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह और सतनाम कौर पत्नी सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार
हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बेगोवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच एएसआई गुरप्रीत सिंह कर रहे हैं। पुलिस फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed