इस्तीफा देने के बाद वड़िंग दिल्ली रवाना: X प्रोफाइल में बदला बायो, कहा- सब सवालों के दूंगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा सौंपने के बाद वह गुुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विस्तार
#WATCH | Chandigarh: Punjab Congress President and MP Amarinder Singh Raja Warring says, "I am leaving for Delhi at the moment, and then I will certainly sit down and talk with all of you. I know you have many questions. I feel that by tomorrow, I will have greater clarity on… pic.twitter.com/eKec2dhEC5
— ANI (@ANI) October 1, 2026विज्ञापन
मुझे पता है कि आपके कई सवाल हैं। मुझे लगता है कि कल तक उन सभी सवालों पर मुझे और अधिक स्पष्टता हो जाएगी, जिससे बाद मैं आपके माध्यम से पंजाब की जनता तक अपना संदेश पहुचा सकूं।
एक्स अकाउंट पर बदला अपना बायो
वहीं, राजा वड़िंग ने अपने एक्स अकाउंट पर अपना बायो बदल दिया है। बायो में पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष लिखा हुआ है। इससे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। बता दें कि पार्टी अगले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में अंदरूनी मतभेदों से जूझ रही है। पार्टी के अंदर कई धड़े हैं जो ज्यादा अहमियत चाहते हैं। अमरिंदर सिंह वड़िंग को भी पार्टी के कुछ हिस्सों से चुनावी प्रदर्शन और उनके नेतृत्व को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है।
वहीं, कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। बिट्टू ने राहुल गांधी के नेतृत्व को कथित तौर पर ‘यूज एंड थ्रो पॉलिसी’ से जोड़ते हुए टिप्पणी की थी। इसके जवाब में वड़िंग ने कहा कि बिट्टू गलत व्यक्ति से पंगा ले रहे हैं।
वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी उनके लिए केवल नेता नहीं, बल्कि देश में उम्मीद जगाने वाले नेता हैं। उन्होंने खुद को अवसरवादी के बजाय पक्का वफादार बताते हुए कहा कि वह अच्छे और बुरे, दोनों समय में राहुल गांधी के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। वड़िंग ने बिट्टू को राहुल गांधी के साथ उनके पुराने राजनीतिक संबंधों की याद दिलाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने केवल उनका ही नहीं, बल्कि बिट्टू का भी मुश्किल वक्त में साथ दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें और बिट्टू समेत कई नेताओं को उनकी हैसियत से कहीं अधिक मान-सम्मान और भरोसा दिया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।