{"_id":"6a99004197eed9b5da028f38","slug":"bail-documents-presented-in-faridkot-court-portraying-deceased-person-alive-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में गजब मामला: मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर कोर्ट में पेश किए जमानती दस्तावेज, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में गजब मामला: मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर कोर्ट में पेश किए जमानती दस्तावेज, तीन पर केस
Thu, 03 Sep 2026 10:36 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: Nivedita
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:36 AM IST
जांच में आरोप है कि बलविंदर सिंह ने मृत रणजीत सिंह के नाम पर तैयार करवाए गए दस्तावेज अदालत में पेश किए। वहीं, फरीदकोट निवासी मनमोहन सिंह और हरप्रीत सिंह ने भी उसकी पहचान रणजीत सिंह के रूप में कर अदालत को गुमराह करने में कथित तौर पर सहयोग किया।
विज्ञापन
फरीदकोट कोर्ट
- फोटो : संवाद
विस्तार
फरीदकोट अदालत में जमानत हासिल करने के लिए मृत व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने अदालत के रीडर की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज पेश करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बलबीर बस्ती निवासी बलविंदर सिंह ने खुद को गांव मचाकी कलां निवासी रणजीत सिंह बताते हुए एक मामले में जमानत देने के लिए अदालत में दस्तावेज पेश किए। दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि रणजीत सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
जांच में आरोप है कि बलविंदर सिंह ने मृत रणजीत सिंह के नाम पर तैयार करवाए गए दस्तावेज अदालत में पेश किए। वहीं, फरीदकोट निवासी मनमोहन सिंह और हरप्रीत सिंह ने भी उसकी पहचान रणजीत सिंह के रूप में कर अदालत को गुमराह करने में कथित तौर पर सहयोग किया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई गुरदित्त सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं जाली दस्तावेजों के माध्यम से अदालतों में जमानत करवाने का कोई संगठित रैकेट तो नहीं चल रहा।