फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP meeting in Ludhiana

बीएल संतोष का पंजाब दौरा: लुधियाना में पार्टी कार्यकर्ताओं से की बैठक, क्या बोले भाजपा नेता एचएस फूलका?

Tue, 25 Aug 2026 05:13 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई लुधियाना
एएनआई लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 25 Aug 2026 05:13 PM IST
सार
Register For Event

बीएल संतोष अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर पंजाब पहुंचे हैं। उन्होंने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने और प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
BJP meeting in Ludhiana
एचएस फूलका, भाजपा के वरिष्ठ नेता - फोटो : ANI

विस्तार

बीजेपी नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, सभी ग्राउंड रिपोर्ट्स की समीक्षा की और आगामी चुनावों के लिए हमारी भूमिकाओं पर चर्चा की। 
विज्ञापन


विज्ञापन


यह बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक थी, जिसमें काफी उत्साह था। बीजेपी अगले विधानसभा चुनावों में पंजाब में सरकार बनाएगी। कांग्रेस के सज्जन कुमार पर रुख के बारे में उन्होंने कहा जब तक सज्जन कुमार को जेल नहीं भेजा गया, कांग्रेस लगातार उनका पक्ष लेती रही। कई वर्षों तक उन्हें कोई जवाबदेही या सजा नहीं मिली। उन्हें तीन बार सांसद बनाया गया, उनके भाई को भी सांसद बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मोदी सरकार सत्ता में आई, तो न्याय दिलाने के लिए सरकारी तंत्र की पूरी ताकत लगाई गई। मैंने विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद यह मामला लड़ा। फिर उन्हें सजा हुई। उन्होंने जमानत या पैरोल पर बाहर आने की बहुत कोशिश की, लेकिन हमने हर बार विरोध किया और अंततः उनकी जेल में ही मृत्यु हो गई।


बता दें कि बीएल संतोष अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर पंजाब पहुंचे हैं। उन्होंने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने और प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने बीते दिन सोमवार पटियाला में एक क्षेत्रीय बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है और भाजपा इसे साकार करने के लिए कृतसंकल्प है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed