फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP roadmap for Punjab Assembly elections

भाजपा का पंजाब चुनाव के लिए रोडमैप: इस मुद्दे पर निकालेगी विरोध यात्रा, शाह-नबीन से मांगा समय

Thu, 27 Aug 2026 07:22 AM IST
शाहिल शर्मा मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2026 07:22 AM IST
सार
Register For Event

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने पंजाब दौरे के दौरान पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में इस यात्रा का रोडमैप भी साझा किया। 

विज्ञापन
BJP roadmap for Punjab Assembly elections
अमित शाह और नितिन नबीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ भाजपा एक विरोध यात्रा निकालेगी। यह यात्रा सूबे के चार कोनों से शुरू की जाएगी जोकि सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस यात्रा का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह या राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कर सकते हैं। इसके लिए दोनों नेताओं से समय भी मांगा गया है। हाईकमान की मंजूरी के बाद सितंबर में इस यात्रा का शेड्यूल तय किया जाएगा।

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इन दिनों पंजाब में चुनावी तैयारी के साथ-साथ उन मुद्दों की फेहरिस्त भी तैयार कर रहा है, जिन्हें सियासी फिजा में मतदाताओं के समक्ष उछाला जाना है। उन मुद्दों में नशा की समस्या सबसे बड़ी है। पंजाब में बॉर्डर पार से नशा तस्करी रुक नहीं पा रही है और इसके सेवन से सूबे की जवानी बर्बाद हो रही है। 
विज्ञापन


 

हालांकि पंजाब सरकार ने इसके खिलाफ ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान छेड़ रखा है मगर इसके बावजूद नशा तस्करी पर लगाम नहीं कसी जा सकी है। इसी के चलते भाजपा सबसे पहले इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ आप सरकार की घेराबंदी करते हुए नशे के खिलाफ यात्रा के रूप में अपना चुनावी अभियान शुरू करेगी। 

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने पंजाब दौरे के दौरान पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में इस यात्रा का रोडमैप भी साझा किया। यह किसी एक जिले या मालवा/माझा/दोआबा तक सीमित कार्यक्रम नहीं होगा बल्कि पूरे पंजाब में विधानसभा क्षेत्रवार यात्राएं निकालने की योजना है। 

दरअसल, भाजपा इसे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की चुनावी रणनीति का प्रमुख हिस्सा बना रही है। पार्टी का लक्ष्य नशे के मुद्दे को सीधे मतदाताओं तक ले जाना और इसे चुनाव का प्रमुख मुद्दा बनाना है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तारीख, रूट और नेतृत्व का विस्तृत कार्यक्रम जल्द तय होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed