{"_id":"6adb3850a96b08b16c0621cf","slug":"man-murdered-in-faridkot-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में हत्या: गांव किला नौ में मामूली विवाद में किरच से किया हमला, गांव का ही युवक नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदकोट में हत्या: गांव किला नौ में मामूली विवाद में किरच से किया हमला, गांव का ही युवक नामजद
Fri, 23 Oct 2026 04:05 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: Nivedita
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:05 PM IST
मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि दोनों युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यादविंदर पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
फरीदकोट में युवक की हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
फरीदकोट के गांव किला नौ में वीरवार देर शाम मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक घटना में एक युवक की जान चली गई। किरच से हमले में गंभीर रूप से घायल यादविंदर सिंह यादू वांदर ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने सुखचैन सिंह पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यादविंदर सिंह का गांव के ही एक युवक सुखचैन सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और सुखचैन ने यादविंदर पर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल यादविंदर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि दोनों युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यादविंदर पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के सरपंच कंवलजीत सिंह ने भी घटना पर दुख जताते हुए बताया कि यादविंदर उनका रिश्तेदार था। उन्होंने इस घटना को गांव के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उधर, एसपी मनीष कुमार के अनुसार, थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने आरोपी सुखचैन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन