{"_id":"6ad1abca30a7f855a90fdd80","slug":"murder-in-punjab-linked-to-fight-against-drugs-with-sharp-edged-weapon-in-batala-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री हरगोबिंदपुर में युवक की हत्या: हुल्लड़बाजी से रोकने पर तेजधार हथियार से किया हमला, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
श्री हरगोबिंदपुर में युवक की हत्या: हुल्लड़बाजी से रोकने पर तेजधार हथियार से किया हमला, दो गंभीर
Fri, 16 Oct 2026 03:51 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:51 PM IST
डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर मनोज कुमार ने बताया कि हमलावर पक्ष के लोग बिक्रमजीत सिंह पर आरोप लगाते थे कि उसने उनका मोबाइल चुराया है जबकि बिक्रमजीत सिंह इस बात को लेकर इंकार कर रहा था। इसी दौरान तकरार हो गई।
विज्ञापन
मृतक बिक्रमजीत
- फोटो : File
विस्तार
श्री हरगोबिंदुपर थाना के अधीन आते गांव माड़ी पन्नवां में दो पक्षों की बीच बहसबाजी के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। हमले में दो युवक गंभीर घायल हो गए। घटना वीरवार रात की है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान बिक्रमजीत सिंह (46) निवासी माड़ी पन्नवां के रूप हुई है जबकि निशान सिंह और गुरमुख सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), भाम लाया गया। पुलिस ने करीब दस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायलों गुरमुख सिंह और निशान सिंह ने बताया कि वह तीनों वीरवार की रात को अपने घर के पास खड़े थे। दूसरे पक्ष के लोग रात को बहुत ही तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहे थे। उन्होंने मोटरसाइकिलों की गति को कम करने के लिए कहा। इस पर आरोपियों ने उनपर किरचों से हमला करके उन्हें घायल कर दिया, जिसमें बिक्रमजीत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर मनोज कुमार ने बताया कि हमलावर पक्ष के लोग बिक्रमजीत सिंह पर आरोप लगाते थे कि उसने उनका मोबाइल चुराया है जबकि बिक्रमजीत सिंह इस बात को लेकर इंकार कर रहा था। इसी दौरान तकरार हो गई जिसमें हमलावरों ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया। इस झगड़े में बिक्रमजीत की मौत हो गई।
डीएसपी ने बताया कि थाना श्री हरगोबिंदपुर में करीब 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी बटाला डॉ. मेहताब सिंह ने स्पष्ट किया है कि वारदात का नशे से कोई लेना देना नहीं है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।