फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing in Amritsar over a dispute regarding a pathway

रास्ते के विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष: करीब 50 राउंड हुई फायरिंग, मचा हड़कंप; चार लोग घायल

Sun, 13 Sep 2026 11:28 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 11:28 AM IST
सार
Register For Event

रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर करीब 50 राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की जानकारी है। 

विज्ञापन
Firing in Amritsar over a dispute regarding a pathway
घर पर फायरिंग के निशान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सीमावर्ती गांव भग्गूपुर छन्ना में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने शनिवार रात को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पहले तकरार हुई और इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर गोलियां चलाई।  फायरिंग के दौरान घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। 

विज्ञापन




दोनों पक्षों की ओर से करीब चार लोगों के घायल होने की जानकारी है। गांव के पूर्व सरपंच लखविंदर सिंह ने बताया कि उनके घर के बाहर पुश्तैनी जमीन से रास्ते को लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि शनिवार रात को सुबेग सिंह, लखा सिंह, जिंदर सिंह, गोरू, कालू, घुल्लां सिंह और भट्टो सिंह करीब 50 हथियारबंद लोगों के साथ उनके घर पहुंचे।  
विज्ञापन


इन सभी लोगों ने आते ही झगड़ा शुरू कर दिया और इसके बाद देखते ही देखते गोलियां चलानी शुरू कर दी। सभी ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। गोलियां घर और बाहर खड़े वाहनों पर भी लगीं। ट्रैक्टरों के टायर पंक्चर होने की बात भी सामने आई है।लखविंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग के दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने छिपकर जान बचाई। उनका भतीजा रविंदर सिंह घायल हुआ है। उसे पहले लोपोके के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से अमृतसर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, दूसरे पक्ष  की ओर से  सुबेग सिंह और लखा सिंह ने कहा कि लखविंदर सिंह ने उनके पुराने रास्ते को जोत दिया था। इसके बाद उनके घर पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें उनके पक्ष के करीब चार लोग घायल हुए हैं।सूचना मिलने पर डीएसपी जगबीर सिंह औलख पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई है। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed