फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Girl Commit Suicide in Faridkot

फरीदकोट में बीए की छात्रा ने जान दी: पिता बोले-कुछ दिन से चल रही थी परेशान, अज्ञात पर केस दर्ज

Tue, 06 Oct 2026 02:54 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: Nivedita Updated Tue, 06 Oct 2026 02:54 PM IST
सार
Register For Event

अनिल जैन ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें एक शादीशुदा है। उनकी दूसरी बेटी अदिति पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। उसने परिवार को बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान करते हैं।

विज्ञापन
Girl Commit Suicide in Faridkot
मृतका - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट के मोहल्ला सेठियां में एक कॉलेज छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अदिति के रूप में हुई है। वह बलजिंदरा कॉलेज फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। घटना सोमवार दोपहर की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पिता अनिल जैन के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में अनिल जैन ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें एक शादीशुदा है। उनकी दूसरी बेटी अदिति पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। उसने परिवार को बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान करते हैं। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे अदिति कॉलेज से घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब परिवार ने उसे आवाज लगाई तो वह कमरे से बाहर नहीं आई। 
विज्ञापन


परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो अदिति ने चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद उसे नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई गुरदित्त सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed