फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Harsimrat Kaur slams AAP govt

हरसिमरत कौर का आप सरकार पर हमला: बोलीं- रक्षक बन गए भक्षक, सीएम मान के पास नहीं लोगों से मिलने का समय

Wed, 28 Oct 2026 04:26 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, खरड़
एएनआई, खरड़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 04:26 PM IST
सार
Register For Event

अकाली दल की सांसद ने कहा कि पंजाब के लोगों ने राज्य की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन लोगों को सौंपी थी, आज उन्हीं पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Harsimrat Kaur slams AAP govt
सांसद हरसिमरत कौर बादल - फोटो : ANI

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में नशा तस्करी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के बजाय नशा तस्करों का साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि सितंबर में अभियान शुरू करने के बाद से यह साफ हो गया है कि लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अब कोई चुप बैठने को तैयार नहीं है और लोग अपने हक की लड़ाई खुद लड़ रहे हैं। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि उनका उद्देश्य जनता को इस लड़ाई में शामिल करना था और अब लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के पास लोगों से मिलने तक का समय नहीं है, जबकि वह जनता के पैसे पर फ्रांस जाकर अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरकार जनता के बजाय तस्करों के साथ खड़ी
अकाली दल की सांसद ने कहा कि पंजाब के लोगों ने राज्य की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन लोगों को सौंपी थी, आज उन्हीं पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले और पंजाब की सुरक्षा के लिए चुने गए लोगों से जनता को काफी उम्मीदें थीं। हरसिमरत कौर बादल ने सवाल उठाया कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो पंजाब का क्या होगा? उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई अब केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं रह गई है, बल्कि आम लोग भी इसमें शामिल हो रहे हैं। उनके बयान के जरिए पंजाब में नशा तस्करी और सरकार की कार्रवाई को लेकर सियासी बहस एक बार फिर तेज हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed