{"_id":"6acf65d49d3dbb5af00850c7","slug":"heroin-worth-crores-seized-in-pathankot-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में नशा तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई: करोड़ों की हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में नशा तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई: करोड़ों की हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 14 Oct 2026 04:52 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2026 04:52 PM IST
पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पठानकोट में सात किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की निशानदेही पर नशे की ये खेप बरामद हुई है।
विज्ञापन
पठानकोट में सात किलो से अधिक हेरोइन बरामद
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाब में क्रॉस बॉर्डर नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पठानकोट की पुलिस ने एक व्यक्ति और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र से 7.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अब आरोपियों के पूरे नेटवर्क और सीमा पार से नशे की खेप पहुंचाने से जुड़े संपर्कों की जांच में जुटी है। आरोपियों की पहचान गुरवंत सिंह निवासी सुल्तानविंड, अमृतसर और हर्मनजीत कौर पत्नी राजन मसीह निवासी कोटली ध्यानपुर, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस टीम ने गुरवंत सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर पहले 550 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उससे पूछताछ और उसकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र से 7.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
पठानकोट, अमृतसर और गुरदासपुर तक फैला था नेटवर्क
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर सीमा पार से आने वाली हेरोइन को पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। उनके नेटवर्क के तार पठानकोट, अमृतसर और गुरदासपुर सहित विभिन्न इलाकों से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि नशे की खेप कहां से मंगवाई जाती थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं तीन मामले
पुलिस के अनुसार, गुरवंत सिंह के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में तीन मामले दर्ज हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों, सप्लाई नेटवर्क और क्रॉस बॉर्डर तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता की अवधि का पता लगाने में जुटी है। इस कार्रवाई को नशा तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।