{"_id":"6aed3f7b8ba379635203efd8","slug":"jhota-murder-case-body-sent-to-pgi-at-midnight-post-mortem-today-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड: रात 12 बजे सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ पीजीआई भेजा गया शव, आज होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड: रात 12 बजे सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ पीजीआई भेजा गया शव, आज होगा पोस्टमार्टम
Fri, 06 Nov 2026 08:16 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:16 AM IST
मानसा के नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से परिवार इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठा था।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
मानसा के नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का आज चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में पोस्टमार्टम होगा। गुरुवार आधी रात करीब 12 बजे उनके शव को एंबुलेंस के जरिए चंडीगढ़ रवाना किया गया। ‘सतनाम वाहेगुरु’ का जाप करते हुए उनके शव को अस्पताल की मोर्चरी से बाहर निकाला गया।
इसके बाद आधुनिक सुविधाओं से लैस आईसीयू, वेंटिलेटर और फ्रीजर वाली एंबुलेंस में शव को रखकर चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मानसा लाने और अंतिम संस्कार को लेकर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे संघर्ष के 23वें दिन पंजाब सरकार और एक्शन कमेटी के बीच सहमति बनी थी। परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा और नौकरी देने का भरोसा दिया गया। दलजीत सिंह भम्मे के परिवार को भी नौकरी और मुआवजा देने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
धरने के 24वें दिन गुरुवार को इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरो को नाभा जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार आधी रात को परिवार की सहमति के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया गया।
यह है मामला
मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। झोटा की हत्या के बाद पूरे पंजाब में आक्रोश फैल गया था। परिवार इंसाफ की मांग पर अड़ गया था। पंजाब सरकार ने केस की जांच सीबीआई को साैंपी है।