फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Karwachauth 2026 in chandigarh market

करवाचौथ की रौनक से गुलजार बाजार: चंडीगढ़ में 35 करोड़ का ब्यूटी कारोबार, जानें कब होगा चांद का दीदार

Tue, 27 Oct 2026 02:24 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 27 Oct 2026 02:24 PM IST
सार
Register For Event

सुबह सरगी से शुरू होने वाली करवाचौथ की तैयारियां, हाथों में मेहंदी, पार्लर में सजने-संवरने की होड़ और शाम को चांद के दीदार का इंतजार। सुहागिनों के इस खास त्योहार की रौनक अब घरों से निकलकर चंडीगढ़ के बाजारों तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Karwachauth 2026 in chandigarh market
चंडीगढ़ में करवाचाैथ की शाॅपिंग करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ सुहागिनें 29 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस बार व्रत को सुख, शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य की दृष्टि से शुभ बताया जा रहा है। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में व्रत रखने वाली महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन के लिए रात 8:08 बजे तक इंतजार करना होगा। चंद्रोदय के बाद अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख एवं कर्मकांडी पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार करवा चौथ से पहले 28 अक्तूबर को शुक्र उदय हो रहे हैं। शुक्र को सुख, ऐश्वर्य और दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है। करवा चौथ पर वृष राशि, वृष लग्न और मृगशिरा नक्षत्र में चंद्रमा का उदय होना भी शुभ माना जा रहा है। वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं और इस राशि में चंद्रमा उच्च का होता है।
विज्ञापन


चतुर्थी तिथि में रखा जाएगा व्रत
पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी में करने का विधान है। व्रत के प्रमुख देवता गौरी और गणेश हैं जबकि चंद्रमा उपदेवता माने जाते हैं। चंद्रमा के उदय पर अर्घ्य देने और आरती करने की परंपरा है। कुमारी कन्याएं भी योग्य जीवनसाथी की कामना से यह व्रत रख सकती हैं। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर, बुधवार की रात 1:07 बजे तृतीया तिथि समाप्त होकर चतुर्थी शुरू होगी। यह तिथि 29 अक्तूबर की रात 10:11 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव-पार्वती और गणेश पूजन का भी महत्व
सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि करवा चौथ पर केवल चंद्रमा ही नहीं, बल्कि शिव-पार्वती और गणेश जी की पूजा भी की जाती है। शिव-पार्वती की आराधना पति-पत्नी के बीच प्रेम और रिश्ते में मधुरता बनाए रखने की कामना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि व्रत का पूरा फल प्राप्त करने के लिए दोपहर बाद करवा चौथ की कथा का श्रवण करना चाहिए।
Trending Videos

बाजार में बंपर रौनक, 35 करोड़ रुपये के ब्यूटी कारोबार का अनुमान
सुबह सरगी से शुरू होने वाली करवाचौथ की तैयारियां, हाथों में मेहंदी, पार्लर में सजने-संवरने की होड़ और शाम को चांद के दीदार का इंतजार। कोई साड़ी के साथ मैचिंग गहने तलाश रही है तो कोई चेहरे पर निखार के लिए सैलून का पैकेज बुक करा रही है। दिनभर की व्यस्तता के बीच परिवार के लिए खाना बनाने की चिंता भी कम नहीं है। ऐसे में होटल-रेस्टोरेंट के फूड ऑफर महिलाओं को राहत दे रहे हैं। दूसरी ओर, कम बजट में स्टाइलिश दिखने के लिए लाइट वेट ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है। उद्यमी एवं ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक करवाचौथ पर शहर में करीब 35 करोड़ रुपये के ब्यूटी कारोबार की उम्मीद है।

किचन की चिंता छोड़ें, परिवार के साथ बिताएं वक्त
करवाचौथ पर सुबह से ही महिलाओं की दिनचर्या व्यस्त हो जाती है। सरगी, पूजा की तैयारी, मेहंदी, पार्लर और खरीदारी के बीच शाम तक थकान भी महसूस होने लगती है। ऐसे में परिवार के लिए खाना तैयार करना चुनौती बन जाता है। इसी जरूरत को देखते हुए होटल और रेस्टोरेंट स्पेशल डिनर, फैमिली मील और फूड कॉम्बो ऑफर लेकर आए हैं। कई नामचीन रेस्टोरेंट 25 से 30 फीसदी तक की छूट दे रहे हैं। सेक्टर-35, सेक्टर-8 और सेक्टर-26 के रेस्टोरेंट संचालकों के अनुसार महिलाएं घरों के लिए खाने के ऑर्डर भी काफी संख्या में दे रही हैं।

परिवार के लिए बाहर से खाना मंगवाना सुविधाजनक
सेक्टर-34 निवासी रेनू चौहान बताती हैं कि करवाचौथ पर पूरा दिन तैयारियों में गुजर जाता है। सुबह सरगी के बाद पूजा, मेहंदी, पार्लर और खरीदारी के बीच समय निकालना आसान नहीं होता। ऐसे में शाम को परिवार के लिए बाहर से खाना मंगवाना सुविधाजनक रहता है।

त्योहार की तैयारियों के साथ खाना बनाना मुश्किल
सेक्टर-9 निवासी पूजा ने बताया कि उन्होंने घर पर मेड नहीं रखी है। त्योहार की तैयारियों के साथ खाना बनाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए वह रेस्टोरेंट के स्पेशल डिनर, फैमिली मील और किफायती कॉम्बो ऑफर को प्राथमिकता दे रही हैं। इससे रसोई की चिंता कम होती है और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलता है।

भारी सेट नहीं, हल्के गहनों में दिखेगा स्टाइल
करवाचौथ पर सोलह शृंगार की तैयारी में गहनों का भी खास स्थान है। हालांकि, सोने की कीमतों के बीच महिलाएं अब खरीदारी में बजट का ध्यान रख रही हैं। लाइट वेट ज्वेलरी इस जरूरत को पूरा कर रही है। हल्की चेन, पेंडेंट, ईयररिंग्स, अंगूठियां और नाजुक डिजाइन वाले नेकलेस पारंपरिक और आधुनिक लुक का मेल पेश कर रहे हैं।

लाइट वेट ज्वेलरी बनी महिलाओं की पहली पसंद
सुंदर ज्वेलर्स के मालिक महेंद्र खुराना के अनुसार महिलाएं ऐसे आभूषण पसंद कर रही हैं, जिन्हें त्योहार पर पहनने के साथ रोजमर्रा में भी इस्तेमाल किया जा सके। शाम ज्वेलर्स के गगन खुराना ने बताया कि सोने की कीमतों को देखते हुए ग्राहक सीमित बजट में पसंद का डिजाइन तलाश रहे हैं। हल्के गहने इसी जरूरत के अनुरूप विकल्प बन रहे हैं।

999 रुपये से शुरू ब्यूटी पैकेज, 3500 तक खर्च
चांद निकलने से पहले सबसे खूबसूरत दिखने की चाह ने सैलून और ब्यूटी पार्लर में भी रौनक बढ़ा दी है। किसी को फेशियल से चेहरे पर निखार चाहिए तो कोई साड़ी के साथ परफेक्ट मेकअप और हेयर स्टाइल चाहती है। उद्यमी और ब्यूटी एक्सपर्ट ऋचा अग्रवाल के अनुसार चंडीगढ़ में करवाचौथ पर करीब 35 करोड़ रुपये के ब्यूटी कारोबार का अनुमान है। उनके अनुसार शहर में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 1000 सैलून हैं। इनमें करवाचौथ के लिए 999 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक के पैकेज उपलब्ध हैं।

इन पैकेज में फेशियल, क्लीनअप, वैक्सिंग, थ्रेडिंग, हेयर स्पा, हेयर कट, स्टाइलिंग, पार्टी मेकअप, मैनीक्योर और पेडीक्योर जैसी सेवाएं शामिल हैं। कुछ जगहों पर नेल आर्ट, नेल एक्सटेंशन, डिटैन, ब्लीच, साड़ी ड्रेपिंग, हेयर वॉश, ब्लो-ड्राई और कर्लिंग की सुविधा भी दी जा रही है। कम कीमत वाले पैकेज में बुनियादी ब्यूटी सेवाएं हैं, जबकि महंगे पैकेज में फेशियल, हेयर स्पा, मेकअप और हेयर स्टाइलिंग जैसी अतिरिक्त सेवाएं मिल रही हैं। इससे महिलाएं अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सकती हैं।

सैलून में 100 से 150 महिलाओं की बुकिंग
ब्यूटी एक्सपर्ट जियाउर रहमान के अनुसार करवाचौथ पर छोटे-बड़े सैलून में 100 से 150 महिलाओं तक की बुकिंग रहती है। उनके मुताबिक महिलाएं औसतन 3000 से 3500 रुपये तक का पैकेज लेती हैं। इसी आधार पर शहर में ब्यूटी कारोबार 35 करोड़ रुपये से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। ऋचा अग्रवाल ने बताया कि चंडीगढ़ का मेकअप और ब्यूटी बाजार तेजी से बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed