{"_id":"6ae190b3808b3a7f4e0e8d51","slug":"powerful-explosion-occurs-while-handling-potash-in-kapurthala-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पोटाश फोड़ते समय जोरदार धमाका, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल; कपूरथला का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पोटाश फोड़ते समय जोरदार धमाका, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल; कपूरथला का मामला
Wed, 28 Oct 2026 11:35 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:35 AM IST
कपूरथला में पोटाश फोड़ते दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद
विस्तार
कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन के गांव हाजीपुर में पटाखे (पोटाश) फोड़ते समय अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी मां को भी मामूली चोटें आई हैं। धमाके के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
कुंडे में पोटाश डालकर फोड़ रहे थे दोनों भाई
मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान बलजीत सिंह और युवराज सिंह, पुत्र जसविंदर सिंह, निवासी गांव हाजीपुर के रूप में हुई है। गांव के युवक अर्शदीप ने बताया कि दोनों भाई एक कुंडे में पटाखे (पोटाश) डालकर उन्हें फोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पास में मौजूद उनकी मां को भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया
हादसे के तुरंत बाद गांववासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आकाशदीप शर्मा ने बताया कि दोनों घायल युवकों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल, दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन