{"_id":"6aca6f0ac368b8d9e004ac2a","slug":"punjab-congress-president-pargat-singh-coronation-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"परगट सिंह की ताजपोशी आज: पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट होंगे शामिल, सीएम के चेहरे को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परगट सिंह की ताजपोशी आज: पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट होंगे शामिल, सीएम के चेहरे को लेकर कही ये बात
Sun, 11 Oct 2026 12:28 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:28 AM IST
परगट सिंह ने कहा कि एकजुटता ही कांग्रेस की ताकत है। पार्टी में उनके समेत मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखने वाले कई नेता हैं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा राहुल गांधी होंगे।
विज्ञापन
परगट सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान परगट सिंह रविवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में पदभार संभालेंगे। समारोह में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे जबकि व्यस्तताओं के चलते पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का कार्यक्रम रद्द हो गया है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह आयोजन संगठन में एकजुटता का संदेश देने के लिहाज से अहम है।
विज्ञापन
शनिवार को कांग्रेस भवन पहुंचे परगट सिंह ने कहा कि एकजुटता ही कांग्रेस की ताकत है। पार्टी में उनके समेत मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखने वाले कई नेता हैं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा राहुल गांधी होंगे। उनके इस बयान को प्रदेश में नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
परगट सिंह ने संकेत दिया कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर पार्टी को सामूहिक नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना होगा। परगट ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल नूराकुश्ती कर रहे हैं और पंजाब के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है, वहीं आप सरकार पंजाब पुलिस और विजिलेंस ब्यूरो का इस्तेमाल अपने सियासी विरोधियों के खिलाफ कर रही है।
विज्ञापन