फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Congress President Pargat Singh Slams BJP and AAP

'कांग्रेस में नहीं गुटबाजी': दिल्ली में बोले परगट सिंह, आप को बताया रेत की दीवार

Sat, 03 Oct 2026 12:50 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2026 12:50 PM IST
सार
Register For Event

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने आप और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं, आप पर भी हमला बोला।  

विज्ञापन
Punjab Congress President Pargat Singh Slams BJP and AAP
परगट सिंह, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह शनिवार को दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे। गुरुद्वारे में नतम्स्क होने के बाद उन्होंने  पंजाबियों से एकजुट होकर प्रदेश को नफरत और हिंसा फैलाने वाली ताकतों से बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान के नाम पर बसे पंजाब में सभी को मिलकर सरबत के भले, सांझीवालता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना होगा।

विज्ञापन

 

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के अधिकारों और हितों के लिए आगे बढ़ने के साथ वैचारिक संघर्ष को भी मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने पंजाब की बुनियादी संरचना पर कट्टरपंथी ताकतों के हावी होने का आरोप लगाते हुए सभी पंजाबियों से मिलकर इसका मुकाबला करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की पहचान आपसी भाईचारे और सांझी संस्कृति से है, जिसे हर हाल में मजबूत बनाए रखना होगा।

आप और कांग्रेस पर बोला हमला 
वहीं, उन्होंने कहा पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस देश को आगे कैसे बढ़ाए इसको लेकर राजनीति करती है। वहीं, उन्होंने आप और बीजेपी पर हमला बोला। आप सरकार को उन्होंने रेत की दीवार बताया उन्होंने कहा जल्द ही यह दीवार ढह जाएगी। वहीं, भाजपा पर उन्होंने नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed