फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Elections: How Political Waves and Key Issues Have Changed Governments Over the Past Three Decades

चुनावी लहर के गणित ने बदलीं सरकारें: मुद्दे बने सत्ता की सीढ़ी, दलों के लिए मुद्दों से जुड़ी लहर रहती असरदार

Sun, 11 Oct 2026 11:41 AM IST
Sharukh Khan मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 11 Oct 2026 11:41 AM IST
सार
Register For Event

पंजाब में चुनावी लहर के गणित ने सरकारें बदलीं हैं। मुद्दों ने सत्ता की सीढ़ी बनाई है। विधानसभा चुनाव में दलों के लिए मुद्दों से जुड़ी लहर असरदार रहती है। साल 2022 में भी इसी लहर का लाभ आप को मिला है। पहली बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई थी।

विज्ञापन
Punjab Elections: How Political Waves and Key Issues Have Changed Governments Over the Past Three Decades
Punjab Elections - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में चुनाव के दौरान पारंपरिक सियासत और समीकरणों से ज्यादा राजनीतिक मुद्दों से जुड़ी लहर और मतदाताओं का मूड असरदार रहता है। पिछले करीब तीन दशकों में हुए विधानसभा चुनावों का रुझान देखें तो चुनावी लहर के गणित ने सूबे में सरकारें बदलीं और मुद्दों ने सत्ता की सीढ़ी बनाई।
विज्ञापन


साल 1997 और 2022 के विधानसभा चुनावों में इसका सबसे ज्यादा लाभ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन और आम आदमी पार्टी को मिला। दोनों ने पंजाब के चुनावी इतिहास में रिकॉर्ड कायम किए। साल 1997 में पहली बार किसी गठबंधन ने 117 में से कुल 93 सीटें जीती थीं। इनमें अकाली दल को 75 और भाजपा को 18 सीटें मिली थीं।
विज्ञापन


इसी तरह, साल 2022 में सत्ता विरोधी लहर के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने वादों और मुद्दों के जरिये सूबे में बदलाव की ऐसी लहर खड़ी की, जिसने पहली बार पार्टी को सत्ता के सिंहासन तक पहुंचाया और भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव में भी रिकॉर्ड बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब के चुनावी इतिहास में आप 92 सीटें जीतने वाली पहली ऐसी पार्टी बनी, जिसने बिना किसी गठबंधन के यह आंकड़ा हासिल किया। इस दौरान मतदाताओं में पारंपरिक दलों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ बदलाव की लहर दिखी। 

नतीजतन, विभिन्न सीटों पर सियासत के दिग्गज धराशायी हो गए और मतदाताओं ने सत्ता की चाबी आप के हाथों में सौंप दी। बेअदबी के मामले, नशा तस्करी, रोजगार की कमी और विभिन्न सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराने की गारंटियां इस दौरान प्रमुख मुद्दे बने।

 

पूर्व सीएम कैप्टन को दो बार मिला मौका
विभिन्न मुद्दों से जुड़ी चुनावी लहर ने साल 2002 और 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी सत्ता तक पहुंचाया। साल 2002 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर का फायदा मिला। 
 

प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल और बदलाव की मांग जैसे मुद्दे चुनाव में अहम रहे। कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और 117 में से 62 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। 

 

अकाली दल 41 सीटों पर सिमट गया। साल 2017 में भी कांग्रेस के पक्ष में सत्ता परिवर्तन की लहर उठी। अकाली-भाजपा गठबंधन के 10 साल के शासन के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल, नशे का मुद्दा, बेरोजगारी और किसानों की कर्ज की समस्या ने मतदाताओं को प्रभावित किया। 

 

कैप्टन ने कर्ज माफी और बदलाव का भरोसा दिया। नतीजतन, कांग्रेस ने 117 में से 77 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि आम आदमी पार्टी को 20 और अकाली-भाजपा गठबंधन को 18 सीटें मिलीं।

प्रकाश सिंह बादल ने बनाया रिकॉर्ड
साल 2007 में कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर, पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी और बदले की राजनीति के आरोपों ने अकाली-भाजपा गठबंधन के लिए सत्ता में वापसी का रास्ता बनाया। शिरोमणि अकाली दल की सस्ते आटे-दाल की योजना, किसानों को मुफ्त बिजली और कल्याणकारी योजनाओं के वादों ने भी मतदाताओं को आकर्षित किया। 
 

इसी तरह, साल 2012 में सत्ता विरोधी लहर का असर बेअसर साबित हुआ। सूबे में विकास, स्थिरता, शांति और जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते प्रकाश सिंह बादल ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर पंजाब के सियासी इतिहास में रिकॉर्ड बनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed