फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Four cases of swine flu reported in Patiala

पटियाला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: एक साथ आए चार मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mon, 24 Aug 2026 10:45 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 10:45 PM IST
सार
Register For Event

पंजाब में अब तक स्वाइन फ्लू के 93 मामले दर्ज हुए हैं। पटियाला में एक साथ चार मामले आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। 

विज्ञापन
Four cases of swine flu reported in Patiala
पटियाला में स्वाइन फ्लू की दस्तक - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पटियाला में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिले में एक साथ चार केस सामने आए हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ में आ गया है और जिले के तीनों सिविल अस्पतालों के अलावा सरकारी राजिंदरा और माता कौशल्या अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के जिला एपिडिमोलोजिस्ट डॉ. दिव्याजोत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों में एक बच्चा भी शामिल है। दो मरीज स्वाइन फ्लू से लगभग उबर चुके हैं, वहीं अन्य दो का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। ऑक्सीजन की भी पूरी व्यवस्था है, हालांकि इसकी जरूरत गंभीर बीमार मरीजों में होती है, जिन्हें सांस लेने में समस्या होती है। उन्होंने अपील की कि लोग घबराए नहीं, अगर स्वाइन फ्लू जैसे लक्ष्ण लगें, तो तुरंत मेडिकल कालेज में जाकर अपना टेस्ट कराएं। टेस्ट पूरी तरह से मुफ्त है।
विज्ञापन


मानसून के बाद स्वाइन फ्लू के मामलों में अचानक वृद्धि के बीच पंजाब में H1N1 के 93 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें लुधियाना और आसपास के जिलों में सबसे अधिक मामले देखे जा रहे हैं । पटियाला के सरकारी राजिंद्रा अस्पताल के डॉक्टरों ने वायरल बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में सामान्य वृद्धि की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


         स्वाइन फ्लू के लक्षण
  • तेज बुखार और ठंड लगना
  • लगातार खांसी और गले में खराश
  • शरीर में दर्द, सिरदर्द और थकान
  • गंभीर मामलों में सांस लेने में कठिनाई

         क्या बरतें सावधानियां?
  • भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें।
  • अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं।
  • सांस लेने में तकलीफ होने पर डॉक्टर से करें संपर्क
  • मधुमेह रोगी और गर्भवती महिलाएं बरतें खास सावधानी 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed