{"_id":"6a926b1eea7009496d0b5a97","slug":"big-relief-for-youth-in-canada-90-days-now-allowed-for-work-permits-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में युवाओं को बड़ी राहत: वर्क परमिट के लिए अब 90 दिन का मिलेगा वक्त, इन्हें ज्यादा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में युवाओं को बड़ी राहत: वर्क परमिट के लिए अब 90 दिन का मिलेगा वक्त, इन्हें ज्यादा फायदा
Sat, 29 Aug 2026 10:51 AM IST
Sharukh Khan
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:51 AM IST
कनाडा में युवाओं को बड़ी राहत मिली है। वर्क परमिट के लिए अब 90 दिन का वक्त मिलेगा। इस फैसले का पंजाब के युवाओं पर खास असर पड़ेगा। कनाडा में बड़ी संख्या में पंजाबी युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद अस्थायी वर्क परमिट पर नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में रोजगार कर रहे पंजाबी युवाओं के लिए राहत की बड़ी खबर है। जिन युवाओं का वर्क परमिट समाप्त होने वाला है और उनके नियोक्ता ने उनके लिए श्रम बाजार प्रभाव आकलन का आवेदन पहले ही जमा कर दिया है, उन्हें अब वर्क परमिट विस्तार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले से 30 दिन अतिरिक्त मिलेंगे।
कनाडा के आव्रजन विभाग ने इन-कनाडा वर्क परमिट विस्तार की समवर्ती प्रक्रिया के तहत मिलने वाली अवधि 60 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दी है। इस फैसले का पंजाब के युवाओं पर खास असर पड़ेगा। कनाडा में बड़ी संख्या में पंजाबी युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद अस्थायी वर्क परमिट पर नौकरी कर रहे हैं।
इनमें कई ऐसे हैं जो मौजूदा नियोक्ता के साथ नौकरी जारी रखना चाहते हैं और भविष्य में स्थायी निवास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एलएमआईए प्रक्रिया में देरी के कारण इनके सामने कई बार वर्क परमिट खत्म होने और रोजगार प्रभावित होने का खतरा रहता था।

नई व्यवस्था पंजाबी युवाओं के लिए यह समय महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनकी नौकरी के साथ किराये का घर, परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां और कनाडा में आगे की आव्रजन योजना भी मौजूदा वर्क परमिट से जुड़ी होती है। हालांकि, 90 दिन की अवधि को नया वर्क परमिट नहीं समझना चाहिए।
आखिरी समय तक इंतजार जोखिम भरा
केवल एलएमआईए आवेदन लंबित होने के भरोसे आखिरी समय तक इंतजार करना जोखिम भरा हो सकता है। नियोक्ता द्वारा एलएमआईए आवेदन समय रहते दाखिल किया गया होना जरूरी है। सिर्फ वर्क परमिट खत्म होने के करीब होने के कारण आखिरी समय में एलएमआईए आवेदन करने से हर मामले में 90 दिन की सुविधा मिलना तय नहीं है।