{"_id":"6acc64a1dad85d634b02ed4b","slug":"clash-during-birthday-party-in-jalandhar-youth-attacked-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान झड़प: युवक पर दातर से हमला, चार पर केस; परिजनों ने चाैकी में किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान झड़प: युवक पर दातर से हमला, चार पर केस; परिजनों ने चाैकी में किया हंगामा
Mon, 12 Oct 2026 10:11 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:11 AM IST
दोस्तों के साथ जन्मदिन पर केक काटने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद कथित तौर पर हिंसक हो गया और एक युवक पर दातर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी क्षेत्र में शेर सिंह कॉलोनी पुल के पास रविवार को छात्रों के बीच हुए झगड़े ने अब नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ जन्मदिन पर केक काटने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद कथित तौर पर हिंसक हो गया और एक युवक पर दातर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष के परिजनों ने लेदर कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने और परिवार को परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
आरोपी सागर और उसके भाई का आरोप है कि पुलिस मुख्य हमलावर को गिरफ्तार करने के बजाय बेकसूर युवकों और उनके परिवार को परेशान कर रही है। परिजनों का दावा है कि पुलिस उनके घर में जबरन दाखिल हुई, उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई तथा गाड़ी की चाबियां छीनकर उनके पिता को जबरन पुलिस चौकी ले जाया गया। परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
आरोपी पक्ष ने इलाके के अंकित नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उसने केस से नाम हटवाने और मामले को रफा-दफा करवाने के बदले 50 हजार रुपये मांगे थे। परिजनों के मुताबिक, आर्थिक स्थिति कमजोर होने और किराए के मकान में रहने का हवाला देकर पैसे देने से इनकार करने के बाद उन्हें कथित तौर पर निशाना बनाया गया। परिवार का यह भी आरोप है कि जिस युवक ने मुख्य रूप से हमला किया था, वह अभी खुलेआम घूम रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
मामले में लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़िता सीमा के बयानों के आधार पर प्रयास, एलन, गैरी और गौरव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें चारों युवक झगड़े में शामिल दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी पक्ष के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि किसी के पास युवकों की बेगुनाही के सबूत या वीडियो हैं, तो वे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।