फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar North assembly seats Pending projects basic amenities set to become major issues

जालंधर नॉर्थ में किसका चलेगा जोर: कांग्रेस विधायक के सामने बढ़ी चुनाैती, विकास बनाम पुराने जनाधार की लड़ाई

Sat, 29 Aug 2026 11:40 AM IST
Nivedita सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 29 Aug 2026 11:40 AM IST
सार
Register For Event

जालंधर नॉर्थ से कांग्रेस के मौजूदा विधायक अवतार सिंह जूनियर उर्फ बाबा हेनरी लगातार तीसरी जीत की तैयारी में हैं। भाजपा में पूर्व विधायक केडी भंडारी प्रमुख दावेदार हैं। उनके अलावा सन्नी शर्मा, सुशील शर्मा, लकेश राठौर और मिंटा कोछड़ के नाम भी चर्चा में हैं। अकाली दल की ओर से फिलहाल कोई प्रमुख चेहरा सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Jalandhar North assembly seats Pending projects basic amenities set to become major issues
जालंधर नाॅर्थ की सियासत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जालंधर नॉर्थ में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ने जालंधर के मेयर वनीत धीर को हलका इंचार्ज बनाया है। धीर ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए लंबित परियोजनाओं और बुनियादी सुविधाओं को चुनावी मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


2022 में कांग्रेस को मिली थी बढ़त
2022 में नॉर्थ सीट पर 1,92,161 मतदाता थे। इनमें 1,00,895 पुरुष, 91,265 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर मतदाता था। कुल 1,28,158 वोट पड़े और मतदान 66.69 फीसदी रहा। कांग्रेस के अवतार सिंह जूनियर को 47,338 वोट मिले थे। भाजपा के केडी भंडारी को 37,852 और आप के दिनेश ढल्ल को 32,685 वोट मिले। कांग्रेस ने भाजपा को 9,486 वोट से हराया था जबकि आप तीसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


बाबा हेनरी 2017 और 2022 में लगातार दो बार जीत चुके हैं। उनके पिता अवतार हेनरी भी 1992, 1997 और 2002 में विधायक रहे और पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों पर आप का दावा 
मेयर वनीत धीर का दावा है कि नॉर्थ में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा रहा है। उनका कहना है कि दमोरिया पुल के नीचे करीब 50 साल पुरानी जलभराव की समस्या दूर की जा रही है। गोपाल नगर और आसपास के मोहल्लों में छोटी क्षमता वाली पुरानी सीवरेज व्यवस्था से घरों में पानी वापस आने की समस्या भी दूर करने का दावा उन्होंने किया। बर्ल्टन पार्क-स्पोर्ट्स हब लगभग तैयार है और दिसंबर में इसे जनता को समर्पित करने की योजना है। धीर के मुताबिक यह परियोजना 2007 से लंबित थी।

पूर्व विधायक केडी भंडारी ने सरकार और स्थानीय विधायक पर विकास की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने चंदन नगर अंडरब्रिज में जलभराव के साथ फोकल प्वाइंट, गदईपुर और दादा कॉलोनी की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। सईपुर, संतोखपुरा, लम्मा पिंड, गांधी कैंप और राम नगर में सीवरेज व गंदे पानी की समस्या भी गिनाई। छोटे ट्रांसफार्मर, बिजली कट और ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या का भी उन्होंने जिक्र किया।

भंडारी ने टांडा रोड, अड्डा होशियारपुर और राम नगर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम को भी मुद्दा बनाया। उनका कहना है कि अमृतसर-जालंधर रेल मार्ग पर ट्रेनों की अधिक आवाजाही से फाटक बार-बार बंद होते हैं। यहां अंडरपास या ओवरब्रिज की जरूरत है।

26 लाख के सर्वे की राशि का इंतजार
विधायक बाबा हेनरी ने टांडा रोड रेलवे फाटक को लेकर सरकार पर जालंधर नॉर्थ की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां से रोजाना करीब 125 ट्रेनें गुजरती हैं। देवी तालाब मंदिर, केएमवी कॉलेज-स्कूल और एपीजे स्कूल आने-जाने वाले हजारों लोग प्रभावित होते हैं।

हेनरी के मुताबिक अंडरब्रिज के सर्वे के लिए पंजाब सरकार ने बजट में 26 लाख रुपये का प्रावधान किया था। विधानसभा में संबंधित मंत्री ने एक महीने में राशि जारी करने का भरोसा दिया था लेकिन मार्च के बाद अगस्त खत्म होने को है और राशि जारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सर्वे की राशि नहीं मिली तो अंडरब्रिज का काम कैसे आगे बढ़ेगा।

त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत
2022 में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच रहा था। इस बार वनीत धीर की सक्रियता से आप अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है। भाजपा के पास केडी भंडारी जैसा अनुभवी चेहरा है जबकि कांग्रेस के पास बाबा हेनरी का व्यक्तिगत और पारिवारिक जनाधार है। करीब 1.92 लाख मतदाताओं वाली सीट पर तीनों दल मजबूत उम्मीदवार उतारते हैं तो मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। सीवरेज, जलभराव, सड़क, बिजली और रेलवे फाटक जैसे स्थानीय मुद्दे चुनावी रुख तय करने में अहम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed