फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   youth dies of electrocution in Kapurthala

कपूरथला में हादसा: करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत, अली चक्क गांव में ट्रांसफार्मर का स्विच लगाने गया था

Wed, 26 Aug 2026 02:01 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपू
संवाद न्यूज एजेंसी, कपू Published by: Nivedita Updated Wed, 26 Aug 2026 02:01 PM IST
सार
Register For Event

गांव के सरपंच मोता सिंह पन्नू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने किसानों से बिजली के उपकरणों के साथ काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
youth dies of electrocution in Kapurthala
सुखप्रीत सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला में काला संघियां के नजदीकी गांव अली चक्क में बिजली का करंट लगने से 18 वर्षीय युवक सुखप्रीत सिंह की दुखद मृत्यु हो गई। मृतक किसान परमजीत सिंह का बेटा था और उसे गांव में एक होनहार युवक के रूप में जाना जाता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुखप्रीत सिंह बिजली के ट्रांसफार्मर का स्विच लगाने गया था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने के बाद उसका पैर पानी वाली आड़ में चला गया। पानी में अर्थिंग होने के कारण करंट का असर और अधिक घातक हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


इस हृदय विदारक घटना की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया। गांव के सरपंच मोता सिंह पन्नू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने किसानों से बिजली के उपकरणों के साथ काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सरपंच ने यह भी बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली लाइन भी गुजरती है, जिससे आशंका है कि इसी लाइन के माध्यम से ट्रांसफार्मर वाले खंभे में करंट आया हो। उन्होंने संबंधित विभाग से इस हादसे के कारणों की गहन जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed