{"_id":"6ac73947d11ea32f6f0a73f4","slug":"beheaded-body-found-in-peermuchalla-nature-park-police-working-to-identify-deceased-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरमुछल्ला के नेचर पार्क में मिला सिर कटा शव: हाथ पर लिखा ‘विशाल’ और ‘वि’, पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीरमुछल्ला के नेचर पार्क में मिला सिर कटा शव: हाथ पर लिखा ‘विशाल’ और ‘वि’, पहचान में जुटी पुलिस
Thu, 08 Oct 2026 12:05 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:05 PM IST
मृतक की उम्र करीब 21 से 22 वर्ष लग रही है। मृतक की पहचान के लिए उसके शरीर पर बने निशानों को भी आधार बनाया जा रहा है। एसएचओ के मुताबिक, युवक के एक हाथ पर ‘विशाल’ और दूसरे हाथ पर ‘वि’ लिखा हुआ है। इन निशानों के आधार पर भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची जांच टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
जीरकपुर में पीरमुछल्ला के डंपिंग ग्राउंड के पास स्थित नेचर पार्क में गुरुवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने पार्क में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ढकोली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
ढकोली थाना प्रभारी एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि युवक का सिर धड़ से अलग मिला है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी सैंपल जुटाए हैं। शव को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र करीब 21 से 22 वर्ष लग रही है। मृतक की पहचान के लिए उसके शरीर पर बने निशानों को भी आधार बनाया जा रहा है। एसएचओ के मुताबिक, युवक के एक हाथ पर ‘विशाल’ और दूसरे हाथ पर ‘वि’ लिखा हुआ है। इन निशानों के आधार पर भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की हत्या नेचर पार्क में ही की गई या कहीं और वारदात को अंजाम देने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना के बाद पार्क में सुबह सैर करने पहुंचे लोगों में दहशत का माहौल है।