फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer: 2 Lawrence Gangsters Break CCTV Cameras in High-Security Jail, Identified Through Footage; Case Filed

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में लॉरेंस के गुर्गों की गुंडागर्दी: बैरक में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े, एफआईआर दर्ज

Fri, 25 Sep 2026 03:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 25 Sep 2026 03:46 PM IST
सार
Register For Event

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद लॉरेंस गैंग के दो गैंगस्टरों पर बैरक में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का आरोप है। जेल प्रशासन ने पुराने फुटेज की जांच के बाद दोनों की पहचान की और सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Ajmer: 2 Lawrence Gangsters Break CCTV Cameras in High-Security Jail, Identified Through Footage; Case Filed
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद लॉरेंस गैंग के दो गैंगस्टरों ने अपने-अपने बैरक में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों आरोपी बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जेल प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 22 सितंबर की रात को बैरक नंबर-1 के ब्लॉक नंबर-1 की सेल 3 और सेल 5 के सीसीटीवी कैमरे गायब मिले थे। कैमरे गायब होने की सूचना मिलने पर जब जेल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों कैमरे वहां नहीं थे। इसके बाद तलाश करने पर ब्लॉक की छत पर सीसीटीवी कैमरों के टूटे हुए हिस्से बरामद हुए। जेल के कंट्रोल रूम में दोनों कैमरों की पुरानी रिकॉर्डिंग देखने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि 4 सितंबर को सुबह करीब 7:12 बजे तक सेल नंबर-5 का कैमरा रिकॉर्डिंग कर रहा था। रिकॉर्डिंग फुटेज में बंदी सुमित कुमार अपने हाथ में मौजूद पत्थर को सीसीटीवी कैमरे की तरफ फेंकते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। इसके तुरंत बाद दूसरा बंदी रामबीर पुत्र सत्यवीर भी सेल में आता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: वाशिंग मशीन के पांच हजार के रिफंड पर बवाल! लोगों ने दुकानदार को पीटा, हाथ टूटा और 5500 रुपये छीने


इसी प्रकार सेल नंबर-3 की रिकॉर्डिंग के अनुसार 4 सितंबर की सुबह करीब 7:15 बजे तक यह कैमरा चालू था। फुटेज में सुमित कुमार सेल नंबर-3 के शौचालय की दीवार पर चढ़ता हुआ नजर आया और कुछ देर बाद शौचालय की दीवार के सहारे कैमरे के पास पहुंचने का प्रयास करता दिखाई दिया। इसके बाद कैमरे की रिकॉर्डिंग बंद हो गई।

जेल प्रशासन ने अपनी पुलिस रिपोर्ट में दोनों बंदियों पर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। इस शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed