फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer: Woman Arrested for Taking Sister’s Place in SI Recruitment Physical Test,Bio-Metric Check Exposes Fraud

बहन को पास कराने का प्लान फेल: SI भर्ती परीक्षा में फिजिकल देने आई महिला गिरफ्तार, बायोमेट्रिक में खुली पोल

Sat, 22 Aug 2026 05:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 22 Aug 2026 05:01 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बनकर पहुंची महिला को बायोमेट्रिक और फोटो मिलान के दौरान पकड़ लिया गया। आरोपी अपनी सगी बहन मुन्नी की जगह परीक्षा देने आई थी। मूल अभ्यर्थी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Ajmer: Woman Arrested for Taking Sister’s Place in SI Recruitment Physical Test,Bio-Metric Check Exposes Fraud
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुलिस ने फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला परीक्षा केंद्र पर अपनी सगी बहन मुन्नी के स्थान पर शारीरिक परीक्षा देने पहुंची थी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने दस्तावेज सत्यापन और फोटो मिलान की प्रक्रिया के दौरान जालसाजी को पकड़ लिया। परीक्षा केंद्र पर तैनात चयन समिति ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर फर्जी अभ्यर्थी को अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बायोमेट्रिक जांच में पकड़ी गई आरोपी
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान केंद्र में प्रवेश करने वाले सभी अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों और बायोमेट्रिक आंकड़ों का मिलान किया जा रहा था। जब फर्जी महिला अभ्यर्थी जांच के लिए अधिकारियों के सामने पहुंची, तो कंप्यूटर प्रणाली में दर्ज मूल फोटो और उसके चेहरे में काफी अंतर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जालोर में बढ़ा महिलाओं का सियासी कद: 13 सीटों पर बनेगा महिला पार्षदों का दबदबा; सभापति पद पर भी दावेदारी


अधिकारियों ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने स्वीकार किया कि वह अपनी बहन के स्थान पर परीक्षा देने आई थी। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज विवरण के अनुसार, असली अभ्यर्थी शारीरिक रूप से परीक्षा देने में असमर्थ थी, जिस कारण उसने अपनी बहन को परीक्षा केंद्र में भेजा था।

परीक्षा केंद्र प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल आरोपी महिला को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रहा है। पुलिस मूल अभ्यर्थी मुन्नी की भी तलाश कर रही है, जिसने अपनी जगह बहन को भेजा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना के पीछे आरोपी बहनों ने खुद ही यह साजिश की थी या किसी प्रतियोगी परीक्षा गिरोह से संपर्क किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed