फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Polls: BJP Names 55 Jaipur Candidates

जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 55 वार्डों में उतारे उम्मीदवार, रमा चौपड़ा का टिकट पहले अटका, फिर हरी झंडी

Tue, 13 Oct 2026 06:33 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 13 Oct 2026 06:33 AM IST
सार
Register For Event

राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जयपुर जिला परिषद के 55 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। रमा चौपड़ा और राजेश गुर्जर को टिकट मिला है। 31 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया है, जबकि दो वार्डों के नाम अभी विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Polls: BJP Names 55 Jaipur Candidates
रमा चौपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायतीराज चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार रात जयपुर जिला परिषद के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने 57 में से 55 वार्डों में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जबकि दो वार्डों पर फैसला रोक रखा है। सूची में 31 महिला उम्मीदवारों को जगह दी गई है। पूर्व जिला प्रमुख रमा चौपड़ा और जयपुर दक्षिण भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर को टिकट मिलने के बाद जिला प्रमुख पद को लेकर भी सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने पूर्व जिला प्रमुख रमा चौपड़ा को वार्ड 18 से फिर चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, जयपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर को भी उम्मीदवार बनाया गया है। गुर्जर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का करीबी माना जाता है। जब उन्हें जयपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तब मुख्यमंत्री उनके पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे थे।

विज्ञापन

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि जयपुर जिला परिषद में भाजपा अपना बोर्ड बनाने में सफल रहती है, तो राजेश गुर्जर जिला प्रमुख पद की दौड़ में प्रमुख दावेदार हो सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से जिला प्रमुख पद को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: वन्यजीवों की सुरक्षा पर खर्च होंगे 1500 करोड़ रुपये, एआई से होगी निगरानी; 291 एम्बुलेंस भी तैनात

रमा चौपड़ा का टिकट पहले अटका, फिर मिली हरी झंडी

पूर्व जिला प्रमुख रमा चौपड़ा का नाम टिकट वितरण के दौरान एक बार रोक दिया गया था। ओबीसी वर्ग से आने वाली चौपड़ा ने वार्ड 18 से दावेदारी की थी, लेकिन यह वार्ड अनारक्षित श्रेणी में है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उनके टिकट पर विचार-विमर्श हुआ।

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बैठक में रमा चौपड़ा के नाम की सिफारिश की थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें वार्ड 18 से उम्मीदवार घोषित कर दिया।

पूर्व प्रधान बादामी देवी को भी टिकट

भाजपा ने वार्ड 13 से जालसू पंचायत समिति की पूर्व प्रधान बादामी देवी को उम्मीदवार बनाया है। वार्ड 28 से रामसिंह चांदावास को टिकट दिया गया है। चांदावास वर्ष 2013 से 2018 के बीच रेनवाल मांजी पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं। वह डीडी कुमावत की टीम में जिला मंत्री भी रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं।

पहले चरण में जयपुर के 22 वार्डों में चुनाव

जयपुर जिला परिषद के कुल 57 वार्डों में से पहले चरण में 22 वार्डों में मतदान होगा। इनमें वार्ड संख्या 1 से 10 और 15 से 26 तक के वार्ड शामिल हैं। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर है, जबकि मतदान 22 अक्टूबर को होगा।

इस चरण में प्रदेश की 16 जिला परिषदों के सदस्यों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा। भाजपा की सूची जारी होने के बाद अब उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया पूरी करने में जुटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed