{"_id":"65d49406562349894006d824","slug":"1-lakh-75-thousand-rupees-were-stolen-from-the-cabin-of-loading-tempo-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: लोडिंग टेंपो के केबिन से चुराये थे 1 लाख 75 हजार रुपये, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: लोडिंग टेंपो के केबिन से चुराये थे 1 लाख 75 हजार रुपये, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 20 Feb 2024 05:29 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:29 PM IST
Bhilwara: लोडिंग टेंपो के केबिन से 1 लाख 75 हजार रुपए चुराने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मांडल थाना पुलिस ने मामले में लिप्त तीन आरोपियों दुर्गेश उर्फ बबलू पिता भेरुलाल मेवाड़ा (30) निवासी गुलाबपुरा, हनुमान पिता सोहनलाल बलाई (28) गुलाबपुरा एवं शहीद पिता आजाद मोहम्मद शेख (27) निवासी गुलाबपुरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महावीर सिंह पिता मदनलाल लड्ढा निवासी झवरों का मोहल्ला मांडल ने थाने में एक रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह लोडिंग टेंपो से मांडल के व्यापारियों का सामान लाने ले जाने और पेमेंट देने का काम करता है। 15 फरवरी को वो भीलवाड़ा से सामान लेकर मांडल आया था।
विज्ञापन
टेंपो के पीछे खड़ा होकर दुकान में सामान उतार रहा था। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने टेंपो के केबिन में रखे बैग, जिसमें 1 लाख 75 हजार नकद और सामान की पर्चियां चुरा ली। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण एवं सीसीटीवी कैमरा की मदद से टेंपो की केबिन में से पैसे का बैग चुराने के आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी हुरडा ग्राम के है और इन्होंने अपनी लोन की किस्त जमा करवाने के लिए इस घटना को अंजाम देना कबूल किया है। फिलहाल पुलिस इनसे रुपए बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस को इनसे अन्य और वारदातें खुलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन