{"_id":"660e23332114248e440f5b59","slug":"amar-ujala-satta-ka-sangram-in-bhilwara-hindi-news-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: चाय पर चर्चा के सत्र में भीलवाड़ा विकास के उठे मुद्दे, लोग बोले- टेक्सटाइल पार्क होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: चाय पर चर्चा के सत्र में भीलवाड़ा विकास के उठे मुद्दे, लोग बोले- टेक्सटाइल पार्क होना जरूरी
Thu, 04 Apr 2024 09:19 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 04 Apr 2024 09:19 AM IST
Satta Ka Sangram: अमर उजाला के सत्ता का संग्राम का चुनावी रथ लेकर आज हमारी टीम भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं से चुनावों को लेकर उनके मुद्दों पर चर्चा करने पहुंची है। सवेरे चाय पर चर्चा के सत्र में टीम ने भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उनके विचार जाने।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनावों को लेकर मतदाताओं के विचार जानने निकला अमर उजाला का सत्ता का संग्राम रथ अलवर, टोंक, जयपुर, सीकर, चुरू, नागौर, जोधपुर और अजमेर होता हुआ आज भीलवाड़ा पहुंचा। यहां चाय पर चर्चा के दौरान मतदाताओं ने क्या कहा जानिये
विज्ञापन
एक सज्जन ने कहा कि जो कार्यकाल गया था सांसद और विधायक का उसमें आम जनता को ऐसा लगता है कि हम 10 साल पीछे रह गए। लेकिन उनकी निष्क्रियता की वजह से और अभी जो उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल (भाजपा) आए हैं निश्चित तौर पर जीत उनकी होगी, क्योंकि जो भीलवाड़ा 10 साल पीछे रह गया था मुझे लगता है अब वो आगे हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी नहीं उठा भीलवाड़ा का मुद्दा
वहीं एक सज्जन ने कहा कि भीलवाड़ा में टेक्सटाइल पार्क की अति आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कभी भी भीलवड़ा शहर के विकास की बात को सदन में नहीं उठाया गया। इससे पहले यहां की जनता ने सड़क, पानी, बिजली को लेकर अपने सांसद विधायक से अवगत करवाया लेकिन कोई हल नहीं निकला।