फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Collectors got angry after seeing the defects found in the bus stand.

Bhilwara: बस स्टैंड पर मिली खामियां को देखकर भड़के कलेक्टर, कैंटीन सीज, शौचालय ठेका किया निरस्त

Wed, 28 Feb 2024 03:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Feb 2024 03:23 PM IST
सार
Register For Event

Bhilwara: भीलवाड़ा जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बुधवार को सुबह यहां के केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड का औचक्क निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था, यात्रियों को रोडवेज बस स्टैंड पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। बस स्टैंड पर अधिकांश जगह व्यवस्थाओं में खामी पाई गई। 
 

विज्ञापन
Collectors got angry after seeing the defects found in the bus stand.
बस स्टैंड मिली खामियां को देखकर भड़के कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कलेक्टर ने यात्री प्रतीक्षालय कक्ष नहीं होने पर जाने पर नाराजगी जताई। मेहता ने टिकट काउंटर पर नियुक्त कार्मिक से बातचीत की तथा बसों के टाइम शेड्यूल की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने रोडवेज बस स्टैंड पर कार्यालयों के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व एव भविष्य निधि शाखा, सांख्यिकी, सामान्य, संस्थापन, प्रबंधक प्रशासन, ईटीआईएम व बैग शाखा, कैश शाखा, प्रबंधक वित्त, लेखा भुगतान शाखा का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने बस स्टैंड पर कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया।

विज्ञापन

 

जिला कलेक्टर ने अनुभागों में फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण नहीं मिलने पर फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण तथा रखरखाव के लिए निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने निस्तारित योग्य स्टोर सामग्री को शीघ्र निस्तारित कर पालना रिपोर्ट भिजवाने के लिए निर्देशित किया। बस स्टैंड पर शौचालय के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर जिला कलक्टर ने ठेका निरस्त करने के लिए लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर दीपिका शर्मा तथा कार्यवाहक चीफ मैनेजर प्रदीप जीनगर को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बस स्टैंड पर स्थापित पुलिस चैकी में पुलिस कार्मिक नहीं मिलने पर वहां उपस्थित चैकी इंचार्ज को कार्मिक नियुक्त करने तथा रोटेशन के साथ पुलिस कर्मचारी नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन

 

कैंटीन में बरती जा रही थी अनियमितता, किया सीज
जिला कलेक्टर ने रोडवेज बस स्टैंड पर संचालित हो रही कैंटीन का भी निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने कैंटीन की रसोई में साफ सफाई नहीं मिलने, गंदगी होने, रसोईघर में ही कपड़े सुखाने तथा वहीं नहाने पर जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही संचालित कैंटीन को सीज करने तथा फूड इंस्पेक्टर से खाद्य तेल, सामग्री की जांच के आदेश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed