फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Rajasthan This tree is not in Gehlot name What is matter regarding which former CM posted on X

Rajasthan: 'ये पेड़ गहलोत के नाम नहीं,' आखिर क्या है पूरा माजरा, जिसको लेकर पूर्व सीएम ने एक्स पर किया पोस्ट

Thu, 08 Aug 2024 10:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Aug 2024 10:31 PM IST
सार
Register For Event

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अब प्रदेश की भजनलाल सरकार से अन्नपूर्णा राशन किट जैसी स्कीम लाकर इस महंगाई में गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने की अपील की है। गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। उन्होंने एक पेड़ की फोटो शेयर कर अपनी बात कही है।

विज्ञापन
Rajasthan This tree is not in Gehlot name What is matter regarding which former CM posted on X
वृक्षारोपण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान 'एक पेड़ मां के नाम' पर बीते सात अगस्त को हरियाली तीज के मौके पर शाहपुरा जिला मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार की मौजूदगी में जिला स्तरीय पौधारोपण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इसी समारोह के दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाएं जिनके हाथ में पूर्ववर्ती सरकार के समय के राशन किट के हाथ ठेले थे। उन सबको पास ही एक बड़े पेड़ पर टांक दिए थे।

विज्ञापन


बता दें कि इन थैलों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चित्र भी छपा हुआ था। करीब एक दर्जन थैलों को पेड़ पर लटके होने के दृश्य को शाहपुरा के प्रेस फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया। इस फोटो का प्रकाशन गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर के देश के सबसे बड़े समाचार पत्र ने एक पेड़ गहलोत के नाम शीर्षक से प्रकाशित किया। इस फोटो के समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस फोटो को अपने एक्स पर अपने ऑफिसियल एकाउंट से पोस्ट किया है। 
विज्ञापन


इस फोटो को पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर फोटो पोस्ट करते लिखा, ये पेड़ गहलोत के नाम नहीं राजस्थान की जनता के नाम होना चाहिए। जनता को जनता के टैक्स के पैसे से सामाजिक सुरक्षा देना सरकार का कर्तव्य है, जिसको पूरा करने का प्रयास मैंने मुख्यमंत्री के रूप में किया। मैं आशा करता हूं कि पौधारोपण के कार्यक्रम के साथ-साथ वर्तमान भाजपा सरकार अन्नपूर्णा राशन किट जैसी स्कीम लाकर इस महंगाई में गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा की शाहपुरा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार के समारोह स्थल की यह फोटो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करने के बाद कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त तरीके से वायरल किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक करीब 84 हजार लोगों ने इसको देख लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed