फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   chittorgarh eid milad un nabi procession controversy police deployment bassi

चित्तौड़गढ़: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पन्नियों को लेकर विवाद, दो समुदाय आमने-सामने; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Wed, 26 Aug 2026 10:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 26 Aug 2026 10:35 PM IST
सार
Register For Event

चित्तौड़गढ़ शहर और बस्सी कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हवा में उड़ाई जा रही पन्नियों को लेकर विवाद हो गया। कुछ पन्नियों पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र होने का आरोप लगाते हुए हिंदू समाज के लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
chittorgarh eid milad un nabi procession controversy police deployment bassi
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ शहर और बस्सी कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान हवा में उड़ाई जा रही पन्नियों को लेकर विवाद हो गया। कुछ पन्नियों पर हिंदू देवी-देवताओं की आकृतियां होने का दावा करते हुए हिंदू समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल दोनों जगह स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

विज्ञापन

बस्सी में जुलूस के दौरान बढ़ा विवाद

बस्सी कस्बे में मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में पारंपरिक जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में शामिल कुछ युवकों की ओर से हवा में रंग-बिरंगी पन्नियां उड़ाई जा रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद हिंदू समुदाय के लोगों ने इन पन्नियों पर कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं की आकृतियां देखीं। इस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का आरोप लगाते हुए लोगों ने आपत्ति जताई और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और माहौल गर्म हो गया। कुछ देर के लिए कस्बे में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत

घटना के समय जुलूस के साथ पुलिस जाब्ता भी मौजूद था। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाल लिया। दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों से बातचीत कर समझाइश की गई और माहौल शांत कराया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जुलूस को उसके निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में मुख्य बस स्टैंड पर धरना

जुलूस निकलने के बाद भी हिंदू समुदाय के लोगों में घटना को लेकर नाराजगी बनी रही। विरोध में हिंदू समाज के लोग कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए।

धरना दे रहे लोगों का आरोप था कि धार्मिक प्रतीकों वाली पन्नियां उड़ाकर जानबूझकर शांति भंग करने और लोगों की भावनाएं भड़काने का प्रयास किया गया। उन्होंने मामले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

अधिकारियों ने पहुंचकर दिया कार्रवाई का भरोसा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत बस्सी पहुंचे। अधिकारियों ने धरने पर बैठे लोगों से बातचीत की और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। फिलहाल बस्सी कस्बे में स्थिति नियंत्रण में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों और मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

चित्तौड़गढ़ शहर में भी पन्नियों को लेकर आपत्ति

इसी तरह चित्तौड़गढ़ शहर में भी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पन्नियों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांधीनगर से निकल रहे जुलूस के दौरान कुछ पन्नियों में हिंदू देवी-देवताओं के चित्र दिखाई दिए। इसके बाद लोगों ने पन्नियां उड़ाने से मना किया। बताया गया कि जुलूस गांधीनगर से रवाना होकर गोल प्याऊ होते हुए ढूंचा बाजार की ओर जा रहा था। जुलूस के आगे बढ़ने के दौरान दोबारा पन्नियां उड़ाए जाने पर हिंदू समाज के लोगों ने आपत्ति जताई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ढूंचा बाजार में फिर से पन्नियां उड़ाए जाने के बाद कुछ लोग आक्रोशित हो गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी की स्थिति बन गई।

पुलिस की मौजूदगी में जुलूस आगे रवाना

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन का जाब्ता मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को अलग किया और समझाइश कर स्थिति को शांत कराया। विवाद की स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जुलूस को शांतिपूर्वक आगे रवाना कराया गया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह का बयान भी सामने आया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed