फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   dholpur jail history sheeter ajit baniya attacks jail guard 21 criminal cases

धौलपुर जेल में हिस्ट्रीशीटर का तांडव: जेल प्रहरी से मारपीट कर हाथ में काटा, 21 मामलों में नामजद है आरोपी

Thu, 15 Oct 2026 01:28 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 15 Oct 2026 01:28 PM IST
सार
Register For Event

धौलपुर जिला कारागृह में खाना वितरण के दौरान बंदी अजीत उर्फ बनिया ने दूसरे बंदियों से विवाद के बाद हंगामा किया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे जेल प्रहरी नरेश के साथ उसने मारपीट की और उनके हाथ में काट लिया। जेल अधीक्षक सुमन मीणा के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
dholpur jail history sheeter ajit baniya attacks jail guard 21 criminal cases
हिस्ट्रीशीटर ने प्रहरी पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कारागृह धौलपुर में बंद एक हिस्ट्रीशीटर ने खाना बांटने के दौरान जमकर हंगामा किया। दूसरे बंदियों के साथ कहासुनी के बाद आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे जेल प्रहरियों के साथ भी उसने कथित तौर पर मारपीट की। इस दौरान उसने जेल प्रहरी नरेश के हाथ में काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। मामले में पीड़ित प्रहरी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

खाना बांटने के दौरान बंदियों से हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे जिला कारागृह के वार्ड नंबर 10 में बंदियों को खाना बांटा जा रहा था। इसी दौरान बंदी अजीत उर्फ बनिया की अन्य बंदियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी दूसरे बंदियों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया।

विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख जेल प्रहरी बीच-बचाव करने पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर जेलर के पास पहुंचाया, लेकिन वहां भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ।

जेल प्रहरी के साथ मारपीट कर हाथ में काटा

आरोप है कि जेलर के सामने पहुंचने के बाद भी हिस्ट्रीशीटर उग्र रहा। इस दौरान उसने जेल प्रहरी नरेश के साथ मारपीट की और उसके हाथ में काट लिया। घटना में प्रहरी घायल हो गया। हंगामे के कारण जेल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बाद में जेल स्टाफ ने हालात संभाले। जेल अधीक्षक सुमन मीणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 21 आपराधिक मामले

जेल प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, अजीत उर्फ बनिया पुत्र दामोदर, निवासी बसई सीनम, धौलपुर के खिलाफ 21 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। घटना के बाद जेल प्रशासन ने भी आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजा। वहीं, पीड़ित जेल प्रहरी नरेश की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed