{"_id":"6a88389f4c8ececcc20ed87e","slug":"didwana-kuchaman-food-department-seizes-535-kg-of-adulterated-chilli-powder-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Didwana-Kuchaman: मिलावटखोरी पर कसा शिकंजा, खाद्य विभाग ने 535 किलो मिलावटी मिर्च पाउडर सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Didwana-Kuchaman: मिलावटखोरी पर कसा शिकंजा, खाद्य विभाग ने 535 किलो मिलावटी मिर्च पाउडर सीज किया
Fri, 21 Aug 2026 05:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:08 PM IST
आने वाले त्योहारों को देखते हुए ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य विभाग ने दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में लाल मिर्च पाउडर सीज हुआ। अब लैब रिपोर्ट से तय होगा कि खाद्य सामग्री मानकों पर खरी उतरती है या नहीं।
विज्ञापन
535 किलो मिलावटी मिर्च जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन से पहले मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्री के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शेरानी आबाद स्थित एरोमेटिक इंटरप्राइजेज और बाबा रामदेव स्वीट एवं बेकरी पर औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान टीम ने कुल 535 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर सीज किया। साथ ही लाल मिर्च पाउडर और गुलाब जामुन के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।
विज्ञापन
दो प्रतिष्ठानों पर हुई जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और अन्य मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान लाल मिर्च पाउडर अमानक होने की आशंका सामने आई। इसके बाद विभाग ने मौके पर मौजूद कुल 535 किलो लाल मिर्च पाउडर को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई
विभाग के अनुसार यह कार्रवाई राज्य सरकार के ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की गई है। अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मिलावट पर रोक लगाना है। विभाग की टीमें जिले में मिठाई, बेकरी, डेयरी और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बगरू स्कूल हिंसा: CJP का शिक्षा मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी; क्या बोले पायलट?
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि आम लोगों तक शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान लिए गए सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए जन प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
त्योहार के सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग ने साफ किया है कि मिलावट और अमानक खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।