{"_id":"6a8ffb958773e03b810eaae7","slug":"jaipur-nims-university-student-mohit-saini-suicide-second-case-in-two-days-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र ने की खुदकुशी, दो दिन में दूसरा मामला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र ने की खुदकुशी, दो दिन में दूसरा मामला, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 27 Aug 2026 02:27 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:27 PM IST
जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय छात्र मोहित सैनी ने निजी हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दो दिन के भीतर यूनिवर्सिटी से जुड़ी यह दूसरी घटना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आंध्र में परिवार की आत्महत्या मामले में राइफल कोच गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदवाजी थाना क्षेत्र में स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय छात्र मोहित सैनी ने बुधवार रात निजी हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला मोहित सैनी यूनिवर्सिटी में सीपीटी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार देर रात करीब 11:00 बजे उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे से बदबू आने पर हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे को खुलवाया और छात्र के शव को बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस खुदकुशी के कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है।
दो दिन में दूसरी घटना
निम्स यूनिवर्सिटी परिसर में दो दिन के भीतर खुदकुशी का यह दूसरा मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले, मंगलवार 25 अगस्त को भी बीटेक छात्र आदित्य तिवारी ने हॉस्टल की पंद्रहवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। लगातार हुई इन दो हादसों के बाद से साथी विद्यार्थी और यूनिवर्सिटी प्रशासन चिंतित हैं। पुलिस दोनों ही मामलों में छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में घुसा पानी, एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात
पुलिस कर रही गहन जांच
पुलिस ने मृतक छात्र मोहित सैनी के परिजनों को मथुरा में सूचित कर दिया है। पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि छात्र के तनाव या किसी परेशानी के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।