फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Tragedy: Siblings, Aged 11 and 7, Drown in Rainwater-Filled Construction Pit

जयपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश के पानी से भरे निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में डूबे दो मासूम भाई-बहन

Fri, 28 Aug 2026 07:38 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 28 Aug 2026 07:38 AM IST
सार
Register For Event

जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में बारिश के पानी से भरे निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय आलिया और 7 वर्षीय मोहम्मद अयान की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jaipur Tragedy: Siblings, Aged 11 and 7, Drown in Rainwater-Filled Construction Pit
AI image - फोटो : AI image

विस्तार

जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में बारिश के पानी से भरे निर्माणाधीन मकान के गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में 11 वर्षीय आलिया और उसके 7 वर्षीय छोटे भाई मोहम्मद अयान ने जान गंवा दी। घटना मानपुर सड़वा इलाके की रसीद विहार कॉलोनी की है। यहां मकान निर्माण के लिए जेसीबी से नींव और पिल्लर के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद इसमें करीब 4 से 5 फीट पानी भर गया था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। कुछ देर तक बच्चों के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब 40-50 मिनट बाद गड्ढे में बच्चों की चप्पलें तैरती दिखाई दीं, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पानी में उनकी तलाश की। दोनों बच्चों को बाहर निकालकर स्थानीय लोगों और परिजनों ने सीपीआर देने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजस्थान ड्रग नेटवर्क: पाकिस्तान सीमा वाले जिलों में महिलाएं बन रही 'ड्रग डॉन'; 86 पर कसा जा चुका है शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन

जयसिंहपुरा खोर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है और जयपुर में किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों ने घटना को हादसा बताते हुए पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है। फिलहाल मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

स्थानीय लोगों ने का कहना है कि बारिश के दौरान ऐसे गड्ढों को खुला छोड़ना बेहद खतरनाक है। उनका कहना है कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed