फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Two Arrested in Rs 4 Crore Rado Watch Heist

जयपुर: घोड़ासन गैंग ने जयपुर से चुराईं थी पांच करोड़ की घड़ियां, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर तक किया पीछा कर पकड़ा

Wed, 28 Oct 2026 06:39 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 28 Oct 2026 06:39 AM IST
सार
Register For Event

जयपुर में टोंक रोड स्थित राडो शोरूम से करीब चार करोड़ रुपये की 251 घड़ियां चोरी करने के मामले में 26 दिन बाद बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीब तीन हजार किलोमीटर तक पीछा किया और आठ सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

विज्ञापन
Jaipur: Two Arrested in Rs 4 Crore Rado Watch Heist
राडो शोरूमें चोरी करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में टोंक रोड स्थित राडो घड़ी शोरूम से करीब चार करोड़ रुपये की 251 लग्जरी घड़ियां चुराने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद पुलिस ने करीब तीन हजार किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया और 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दोनों आरोपियों को बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन इलाके से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, गिरोह के आठ सदस्यों की पहचान हुई है। यह गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में मोबाइल, ज्वेलरी और महंगी घड़ियों के शोरूम में चोरी की वारदात कर चुका है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय प्रसाद जायसवाल (41) और दिनेश पासवान (46) के रूप में हुई है। मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए जयपुरिया अस्पताल ले जाते समय एक आरोपी ने दीवार कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। इलाज के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस चोरी की घड़ियों की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

शटर तोड़कर 36 मिनट में चुरा लीं 251 घड़ियां

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा के अनुसार, टोंक रोड पर ग्लास फैक्ट्री के पास स्थित राडो शोरूम में एक अक्टूबर को चोरी हुई थी। बदमाशों ने पहले शोरूम की रेकी की और फिर शटर तोड़कर महज 36 मिनट में 251 घड़ियां चुरा लीं। इनकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई है। शोरूम मालिक की शिकायत पर बजाज नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के खुलासे के लिए बजाज नगर थाना पुलिस, सीएसटी और डीएसटी जयपुर ईस्ट की विशेष टीमें बनाई गईं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कैमरों के साथ रास्तों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों की फुटेज भी खंगाली। जांच के दौरान जयपुर, कोटपूतली, गुरुग्राम, दिल्ली और गाजियाबाद सहित 50 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपियों के संभावित ठिकानों की तलाश के साथ नेपाल सीमा के बीरगंज और रक्सौल क्षेत्र में भी निगरानी रखी गई।


यह भी पढें- एसआई भर्ती पेपर लीक: 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, अब तक 157 आरोपी पकड़े गए

बिहार के घोड़ासहन तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस टीम बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन इलाके तक पहुंची। आरोपियों की तस्वीरों और अन्य सुरागों के आधार पर अजय प्रसाद जायसवाल और दिनेश पासवान की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल आठ लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें सुबोध उर्फ विकास डूम, सुरेंद्र प्रसाद उर्फ बैला, अरुण शाह, श्याम बाबू उर्फ गुल्लीशाह, अजय प्रसाद जायसवाल, राजा मलाह उर्फ साहनी, राजकुमार मलाह और दिनेश पासवान शामिल हैं।

पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाने और चोरी की घड़ियां बरामद करने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों और चोरी के माल को ठिकाने लगाने के तरीकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

नौ राज्यों में शोरूम को बना चुके हैं निशाना

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य महंगी घड़ियों, मोबाइल फोन और ज्वेलरी के शोरूम की पहले रेकी करते थे। वारदात के समय दुकान के सामने पर्दा या बेडशीट लगाकर शटर तोड़ते और सामान लेकर फरार हो जाते थे।

जांच में कोटा, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, कोच्चि, दिल्ली, आसनसोल, अलीपुरद्वार, जलगांव, त्रिपुरा और झारखंड के धनबाद सहित कई शहरों में चोरी की वारदातों से जुड़े सुराग मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने देश के अन्य शहरों और नेपाल में भी वारदातें की हो सकती हैं। इन मामलों की कड़ियां जोड़ने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed