फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rpsc si platoon commander re exam 2021 admit card 20 september 859 posts

आरपीएससी एसआई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी: 20 सितंबर को परीक्षा; क्या है केंद्र पहुंचने का नया नियम?

Thu, 17 Sep 2026 01:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 17 Sep 2026 01:18 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुन: परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 20 सितंबर को दो पारियों में होगी, जिसमें 2,18,131 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
rpsc si platoon commander re exam 2021 admit card 20 september 859 posts
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुन: परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित होगी। इसमें 2,18,131 पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

11 जिलों में बनाए गए 666 परीक्षा केंद्र

परीक्षा के निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए राज्य के 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 187 केंद्र जयपुर में हैं। इसके अलावा जोधपुर में 81, अजमेर में 74, उदयपुर में 64, भरतपुर में 58, कोटा में 58, अलवर में 48, बीकानेर में 47, हनुमानगढ़ में 23, टोंक में 16 और श्रीगंगानगर में 10 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन

दो पारियों में होगी लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र होगा। दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान की परीक्षा होगी। आयोग प्रशासन परीक्षा समाप्त होने के 20 दिन के भीतर परिणाम जारी करने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 की परीक्षा पेपर लीक के कारण हुई थी रद्द

इस भर्ती का मूल विज्ञापन 3 फरवरी 2021 को जारी किया गया था। उस समय 7,97,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके बाद 13 से 15 सितंबर 2021 तक परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 3,83,097 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक होने के कारण आयोग ने पुरानी परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद 8 मई 2025 को आयोग ने पुन: परीक्षा कराने का निर्णय लिया। शुरुआत में केवल उन अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का अवसर दिया गया था, जो पिछली परीक्षा में शामिल हुए थे। बाद में सभी आवेदकों को पुन: परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई। इनमें से 2,18,131 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में बैठने की सहमति दी है।

859 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 859 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें सब-इंस्पेक्टर एपी के 744 पद, सब-इंस्पेक्टर के 64 पद और प्लाटून कमांडर के 35 पद शामिल हैं। इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर के 11 अन्य पद भी भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं। योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए 'इंपॉर्टेंट लिंक्स' सेक्शन में जाएं और 'एडमिट कार्ड फॉर सब इंस्पेक्टर कॉम्ब. कॉम्प. री-एग्जामिनेशन-2021' लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा। यहां आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें। प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुलने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

दो घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फर्जीवाड़े और डमी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए थंब इंप्रेशन और फेस रिकॉगनीशन के जरिए बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। प्रवेश के समय एचएचएमडी और बायोमीट्रिक जांच भी होगी। मेटल ग्लासेस, ब्लूटूथ समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र में ले जाने से रोकने के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

प्रवेश पत्र में इन जानकारियों की जरूर जांच करें

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपना नाम, अनुक्रमांक, परीक्षा का नाम, केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय समेत सभी जानकारियों की जांच कर लें। किसी तरह की गलती होने पर समय रहते संबंधित विभाग को सूचना दें।


परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ एक वैध पहचान पत्र ले जाना जरूरी होगा। पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश और परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed